आगरालीक्स …आगरा में लगने जा रहे रोजगार मेले में 120 कंपनियां आएंगी, 23 नवंबर को यहां लग रहा रोजगार मेला, इस तरह करें आवेदन।
आगरा में सेवायोजन कार्यालय द्वारा रोजगार मेला लगाया जा रहा है। 23 नवंबर को रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज में रोजगार मेला लगाया जाएगा। रोजगार मेला में 120 कंपनियां आएंगी। इन कंपनियों की टीम अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेंगी और नौकरी देंगी।

इस तरह कर सकते हैं आवेदन
सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित किए जा रहे रोजगार मेला में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को आनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है, इसके बाद रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं।
ये कंपनियां करेंगी प्रतिभाग
रोजगार मेला में एलआईसी, रोपन ट्रांसपोर्टेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, आर्थो केयर मैन पावर सर्विस, मल्टीपल ब्रांड साल्यूसन प्राइवेट लिमिटेड आदि कंपनी प्रतिभाग करेंगी।