आगरालीक्स…रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने लगाए 150 पौधे. पर्यावरण संरक्षण के साथ उनकी निरंतर देखभाल पर भी दिया बल
रोटरी क्लब आगरा ग्रेस द्वारा राम रघु पैलेसिया परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने सामूहिक रूप से 150 पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में आगरा की माननीय महापौर हेमलता दिवाकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। क्लब के चार्टर सेक्रेटरी अशु मित्तल ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह अभियान रोटरी के वार्षिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का हिस्सा है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्लब अध्यक्ष डॉ. परनीता बंसल ने पौधों की निरंतर देखभाल पर बल दिया। उन्होंने कहा, "पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल भी अत्यंत आवश्यक है। हमें ऐसे स्थानों का चयन करना चाहिए जहाँ इन पौधों की उचित देखरेख संभव हो।" क्लब की सचिव डॉ. शर्मिला पंजवानी एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजीषा चंद्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर राम रघु ग्रुप के श्री मनीष बंसल द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया, जिसके लिए क्लब ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे – रुनु सरकार, गीता साहनी, प्रीति मोहन, डॉ. पारुल,सुमिता रोटरी क्लब आगरा ग्रेस पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के लिए निरंतर समर्पित है।