आगरालीक्स…दीपोत्सव व डांडिया नाइट में झूमे लोग. रोटरी क्लब नियो ने मनाई भव्य दिवाली पार्टी. डांस और म्यूजिक पर थिरके कदम
रोटरी क्लब आगरा नियो द्वारा दीपोत्सव-2024 आयोजित दीवाली पार्टी का आयोजन एक भव्य और यादगार तरीके से दी रीगल बैंक्केट्स, सिकन्दरा में किया गया। इस पार्टी में रोटरी क्लब आगरा नियो के सदस्यों ने सह-परिवार भाग लिया। पार्टी की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रार्थना की। इसके बाद संगीत और नृत्य की धुनों पर सभी ने खूब मजे किए।
इसके अलावा, रोटरी क्लब नियो द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को उपहार वितरण किया गया और एक दूसरे को दीवाली की शुभकामनाएं दी गईं। क्लब के लिए गर्व की बात है , क्लब के चार सदस्यों को IMA में प्रेसीडेंट नामित डा॰ पंकज नगायच, उपाध्यक्ष डा॰ योगेश सिगंल, कोषाध्यक्ष डा॰ मुकेश भारद्वाज व संयुक्त सचिव डा. विवेक गुप्ता को सदस्यों द्वारा बधाई दी व सम्मानित किया।
इस पार्टी की सफलता ने रोटरी क्लब नियो के अध्यक्ष डा. अशोक दौनेरिया, सचिव यतेश सिंह , संयुक्त सचिव पवित्र शर्मा व डायरेक्टर मनोज बजाज की मेहनत और संगठन क्षमता को एक बार फिर साबित कर दिया।यह कार्यक्रम न केवल एक सामाजिक आयोजन था, बल्कि एक ऐसा मौका था जब लोगों ने एक दूसरे के साथ मिलकर खुशियों का आनंद लिया और दीवाली की भावना को जीवंत किया।क्लब के अध्यक्ष डा. अशोक दौनेरिया व सचिव यतेश सिंह ने सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं एवं आभार व्यक्त किया।