Tuesday , 21 April 2026
Home यूपी न्यूज Crime News: After watching Drishyam movie, gym trainer killed businessman’s wife and buried her body in DM Awas campus, Kanpur
यूपी न्यूज

Crime News: After watching Drishyam movie, gym trainer killed businessman’s wife and buried her body in DM Awas campus, Kanpur

206

आगरालीक्स…यूपी में शॉकिंग और सनसनीखेज, जिम ट्रेनर ने 15 बार दृश्यम देखकर कारोबारी की पत्नी की हत्या कर शव को हाई सिक्योरिटी डीएम आवास में दफनाया. चार महीने बाद खुदाई तो मिला कंकाल…

यूपी के कानपुर में एक शॉकिंग और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह मामला कारोबारी की पत्नी की हत्या से जुड़ा हुआ है. पिछले चार महीने से कारोबारी की पत्नी एकता लापता थी और पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी. लेकिन पुलिस ने इसका चौंकाने वाला और सनसनीखेज खुलासा चार महीने बाद किया है. हाई सिक्योरिटी से लैस डीएम आवास कैंपस में पुलिस ने खुदाई करके कारोबारी की पत्नी का शव यानी कंकाल बरामद किया है. पुलिस ने इस हत्या में एक जिम ट्रेनर को अरेस्ट किया है जिसने कारोबारी की पत्नी का किडनैप कर उसकी हत्या कर दी ​थी.

24 जून को ही थी हत्या

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम को इस जिम ट्रेनर ने 15 से 18 बार देखा और फिर इस हत्याकांड की साजिश रची. पकड़े गए जिम ट्रेनर का नाम विमल सोनी है. पूछताछ में उसने बताया कि उसने कारोबारी की पत्नी सोनी की चार महीने 24 जून को ही हत्या कर दी थी और उसका शव डीएम आवस कैंपस में दफना दिया था.

लव एंगल आया सामने
पूछताछ में जिम ट्रेनर विमल ने पुलिस को बताया कि एकता और उसके बीच नजदीकी थी. जिम ट्रेनिंग के दौरान ही दोनों आपस में करीब आ गए थे. इस बीच मेरी शादी तय हो गई.​ तिलक हो गया लेकिन इससे एकता नाराज हो गई थी. वह नहीं चाहती थी कि मैं शादी करूं. इस वजह से उसने एकता को रास्तेसे हटाने की प्लानिंग की थी. हत्या से पहले उसने 15 से 18 बार अजय देवगन की फिल्म दृश्यम देखी और फिर 24 जून को जब एकता जिम से निकली तो मैंन कार से उसका पीछा किया. रास्ते में उसे कार में बैठाया. एकता ने फिर से पूछा कि शादी क्यों कर रहे हो. इसके बाद दोनों के बीच हॉट टॉक हुई. गुस्से में मैंने उसके गले में पंच मार दिया जिससे वो बेहोश हो गई. कुछ देर बाद चेक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी.

आरोपी विमल ने मर्डर करने के बाद शव को कार की पीछे की सीट के बीच लिटा दिया. इसके बाद वह कार लेकर डीएम कंपाउंड पहुंचा. यहां पर फावड़े से 5 फीट का गडढा खोदा और उसमें शव को दफना दिया. इसके बाद कार को बहन के घर पर खड़ा कर दिया.

पहले घुमाया पुलिस को
पूछताछ में जिम ट्रेनर ने पहले पुलिस को घुमाया उसने कहा कि उसने शव को गंगा में फेंक दिया है. इस पर पुलिस ने गंगा नदी में सर्च आपरेशन चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद विमल ने सूनसान इलाके के बारे में बताया पुलिस ने वहां भी तलाश किया लेकिन एकता की लाश नहीं मिली. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने शव को डीएम आवस की बाउंड्री के बगल में बने आफिसर्स क्लब के पास दफनाया है. इस पर शनिवार रात को पुलिस ने परिसर की खुदाई की तो महिला का कंकाल यहां से बरामद हुआ.

मच गया हड़कंप
इधर डीएम आवास कैंपस से महिला का शव दफनाने की सूचना पर हड़कंप मच गया. रात को साढ़े 10 बजे खुदाई शुरू हुई जो कि रात एक बजे तक चली. पति ने ट्रैक शूट पर बने कंपनी के लोगों से एकता की शिनाख्त की. इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने बरामद कंकाल को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

यूपी न्यूज

UP News: Shocking: Vaishali, who scored 92% in the CBSE Class 10 exams, takes her own life…#upnews

यूपीलीक्स…शॉकिंग, सीबीएसई 10वीं में 92% लाने वाली वैशाली ने दे दी जान....

यूपी न्यूज

UP News: Massive fire engulfs 500 shanties in Ghaziabad…#upnews

यूपीलीक्स…गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में लगी भीषण आग. तेज आवाज के साथ...

यूपी न्यूज

Agra News: 27 IPS officers from 13 districts, including Agra ACP Akshay Mahadik, have been transferred

आगरालीक्स…आगरा के एसीपी महादिक अक्षय संजय सहित 13 जिलों के 27 आईपीएस...

error: Content is protected !!