आगरालीक्स….Agra News: आगरा में दीपावली पर 17 से 23 अक्टूबर तक रूट डायवर्जन, अस्थायी पार्किंग भी बनाई गईं, रूट डावर्जन देखने के बाद ही घर से निकलें। ( Agra News: Route diversion for Deepawali Shopping in Agra from 17th to 23rd October 2025#Agra )
आगरा में दीपावली पर पुराने और सकरी सड़कों वाले बाजारों में जाम से लोगों को राहत देने के लिए 17 से 23 अक्टूबर तक के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। सुबह 10 से रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा।
सिटी बसों का रूट बदला गया
एमजी रोड पर मेट्रो के कार्य के चलते जाम लग रहा है। ऐसे में दीपावली पर शोरूमों में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को देखते हुए सिटी बसों का रूट बदला गया है, हरीपर्वत से भगवान टॉकीज की तरफ जाने वाली सिटी बस स्पीड कलर लैब से डॉ. नवल किशोर तिराहा, आरबीएस कॉलेज होते हुए खंदारी होते हुए भगवान टॉकीज जाएंगी। इसी रूट से वापस आएंंगी।
इन बाजारों में तीन और चार पहिया वाहन प्रतिबंधित
शाहगंज बाजार में बारहखंभा रेलवे फाटक से रूई की मंडी चौराहे की आर सभी प्रकार के चार और तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
पंचकुइयां से शाहगंज चौराहे की ओर जाने वाले तीन व चार पहिया वाहर प्रतिबंधित रहेंगे
सीओडी तिराहे से भोगीपुरा चौराहे की ओर
पीपल मंडी तिराहे से रावतपाड़ा की तरफ तीन पर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित
यहां मार्ग परिवर्तित
चिम्मन पूड़ी चौराहे से तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को कश्मीरी बाजार या फव्वारा जाने के लिए रावतपाड़ा, नमक की मंडी, किनारी बाजार मार्ग से न जाकर चिम्मनपूड़ी, पीपल मंडी, दरेसी नंबर एक, काला महल मार्ग से जाना होगा
सिंधी मार्केट चर्च गेट से फुलटटी छिली ईंट घटिया आजम खां जाने वाले तीन व चार पहिया वाहन चर्च गेट से गुड़ की मंडी होते हुए जा सकेंगे
यहां बनाई गईं पार्किंग
नगर निगम परिसर, सूरसदन, दीवानी चौराहे के पास खाली स्थान व संजय प्लेस
तहसील सदर, कीठी मीना बाजार, जीआईसी मैदान व बारहखंभा फाटक के निकट रेलवे का खाली मैदान