आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अपने दादा के साथ पार्क खेलने गई नर्सरी में पढ़ रही बच्ची किडनैप, 18 घंटे बाद बच्ची दिल्ली से मुक्त कराया। सीसीटीवी खंगालने के साथ 100 पुलिस कर्मियों की टीम लगाई गई। ( Agra News: Four year old kidnapped outside from Shahgahan garden freed after 18 hours#Agra)
आगरा के पुरानी मंडी के रहने वाले मोनू ठाकुर की चार साल की बेटी नर्सरी में पढ़ती है, बुधवार दोपहर में वह अपने दादा के साथ शाहजहां गार्डन में खेलने गई थी, खेलते खेलते बच्ची पार्क से बाहर निकल आई, उसे एक युवक अपने साथ ले गया। पार्क में बच्ची दिखाई नहीं दी तो बच्ची के दादा ने तलाश की लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग थाने में पहुंच गए।
सीसीटीवी में दिखाई दिया युवक, मोबाइल की लोकेशन से पकड़ा
पुलिस की कई टीमें लगाई गईं, सीसीटीवी चेक करने पर शाहजहां गार्डन के बाहर से बच्ची को एक युवक लेकर जाते हुए दिखाई दिया वह बच्ची को अपने साथ आटो में माल रोड की तरफ ले गया। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए, इससे पता चला कि वह बच्ची को अपने साथ आगरा कैंट स्टेशन ले गया है। कैंट स्टेशन के कैमरे चेक करने के साथ ही सीसीटीवी के फुटेज से युवक की पहचान कराई गई। पुलिस ने युवक की पहचान करने के साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी पता कर लिया। मोबाइल की लॉकेशन दिल्ली मिलने पर दिल्ली पुलिस की मदद से युवक को पकड़ लिया गया और बच्ची भी उसके पास से मिल गई है, बच्ची को पुलिस आगरा लेकर आ रही है, युवक से पूछताछ के बाद पूरा मामला खुलेगा।