आगरालीक्स आगरा में जनकपुरी आयोजन के चलते हाईवे पर तीन दिन बदली रहेगी व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था के साथ ही दोपहर तीन से रात 11 बजे तक भावना एस्टेट मार्ग पर वाहनों पर प्रतिबंध।
आगरा की ऐतिहासिक राम बारात बुधवार सुबह जनकपुरी आयोजन स्थल भावना एस्टेट सिकंदरा पहुंच गई। प्रभु श्री राम अपने भाईयों के साथ नगर भ्रमण करेंगे इसके बाद विवाह होगा और रात में प्रभु श्री राम और माता सीता भावना एस्टेट के बगल से सजाए गए मंच से दर्शन देंगी। जनकपुरी का आयोजन सात से नौ अक्टूबर तक किया जा रहा है इसके लिए हाईवे पर तीन दिन तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही भावना एस्टेट मार्ग पर दोपहर तीन से रात 11 बजे तक कोई वाहन नहीं जाएगा। जनकपुरी आयोजन स्थल पर प्रवेश द्वार और पार्किंग की अलग अलग व्यवस्था की गई है।
जनकपुरी के प्रवेश द्वार ये होंगे रास्ते
जनकपुरी महोत्सव- 2026 के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्थित सिकंदरा तिराहा, सावित्री देवी पुरुषोत्तम कैंसर अस्पताल कट, गुरूद्वारा कट से प्रवेश कर सकेंगे। आवागमन कर सकेंगे।
ये हैं प्रवेश द्वार
केके नगर कट, सावित्री देवी पुरुषोत्तम कैंसर अस्पताल भावना स्टेट कट, बुलेट अड्डा शोरूम कट एवं अमर उजाला कट से महर्षिपुरम होते हुए जनकपुरी में जा सकेंगे।
ये है पार्किंग की व्यवस्था
बाईपुर, केके नगर एवं विनायक नगर से जनकपुरी महोत्सव- 2026 में जाने के लिए सांसद नवीन के प्लाट और कमल चौधरी जी के प्लाट में पार्क कर सकेंगे
सिकंदरा तिराहा, सावित्री देवी पुरुषोत्तम कैंसर अस्पताल कट से जनकपुरी में जाने वाले लोग अपने वाहनों को देव कॉलेज के सामने स्थित 03 खाली प्लाटों एवं वाहनों की अधिकता होने पर वाहनों को होली पब्लिक स्कूल के ग्राउण्ड में पार्क कर सकेंगे।
अमर उजाला, बुलेट अड्डा एवं गुरूद्वारा की तरफ से जाने वाले लोग अपने वाहन को गणपति किंग काउण्टी अपार्टमेन्ट के बगल वाले प्लाट में पार्क कर सकेंगे। भावना स्टेट अपार्टमेन्ट के सामने बैरियर प्वाइंट से जनकमहल के सामने से होते हुए रामरघु अपार्टमेन्ट के सामने गणपति किंग काउन्टी अपार्टमेन्ट के बगल वाले प्लाट
वीवीआईपी, वीआईपी वाहनों की पार्किंग हेतु जनक महल मंच के पीछे एवं पास , कार्डधारक वाहनों को भावना स्टेट अपार्टमेन्ट में पार्क कराने की व्यवस्था की गयी है।
🚨जनकपुरी महोत्सव-2026 यातायात डायवर्जन🚨
जनकपुरी महोत्सव-2026 का आयोजन थाना सिकंदरा क्षेत्रान्तर्गत भावना स्टेट में दिनांक 07.10.2026 से दिनांक 09.10.2026 तक प्रस्तावित है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है।
नागरिकों से अपील है कि निर्धारित डायवर्जन एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क करें।
@Uppolice
@uptrafficpolice
@agrapolice
@DCPCityAgra
@DCPEastAgra
@DCPWestAgra— Agra Traffic Police (@Agratraffic) October 6, 2026