Wednesday , 12 March 2025
Home आगरा Agra News: Route will remain diverted for 14 days from tomorrow evening due to Agniveer recruitment in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Route will remain diverted for 14 days from tomorrow evening due to Agniveer recruitment in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अग्निवीर भर्ती को लेकर कल शाम से 14 दिन तक रूट रहेगा डायवर्ट. भगवान टाकीज चौराहे से ग्वालियर रोड के लिए भारी और हल्के वाहनों के लिए ये होगी व्यवस्था

आगरा में 4 दिसंबर को एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में होने जा रही अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर याताया व्यवस्था में परिवर्तन जारी किया गया है।. कमिश्नरेट आगरा में एकलब्य स्टेडियम में 3 दिसंबर की सांय से 16 दिसंबर तक आर्मी भर्ती रैली होना प्रस्तावित है। आर्मी भर्ती रैली में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों का सायंकाल से ही प्रारम्भ होकर रात्रि में आगमन होता है, इसके बाद प्रातःकाल सेना रैली भर्ती होती है। एकलब्य स्टेडियम आगरा- इस मार्ग पर रात्रि के समय भारी, ग्वालियर रोड़ पर स्थित है/ हल्के वाहनों का काफी अधिक संख्या में आवागमन होता है। उक्त भर्ती रैली को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये 3 दिसंबर की शाम से 16 दिसंबर को सेना भर्ती की समाप्ति तक भारी वाहनों/ हल्के वाहनों का डायवर्जन निम्नवत किया जायेगा:-

भारी वाहनों के आवागमन हेतु यातायात व्यवस्थाः-
1- भगवान टॉकीज चौराहा से एम. जी. रोड़ प्रथम एवं ग्वालियर रोड़ (क्लब चौराहा से रोहता नहर चौराहा तक ) के मध्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। तथा भगवान टॉकीज चौराहा से महानगर में प्रवेश करने वाले भारी वाहन अन्य वैकल्पिक मार्गों से महानगर में होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
2- ग्वालियर की ओर से महानगर आगरा में आने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से पथौली नहर चौराहा होकर तथा रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से शमशाबाद रोड़ होकर अपने गंतव्य जायेंगे ।
3- फतेहाबाद रोड़, शमशाबाद रोड़, यमुना किनारा रोड़ की ओर से आने वाले भारी वाहन क्लब चौराहा (पी.डब्लू.डी.चौराहा) होकर ग्वालियर रोड़ की ओर नहीं जा सकेंगे।
4- मधूनगर चौराहा से सदर बाजार की ओर किसी भी प्रकार के भारी वाहन को नहीं आने दिया जायेगा ।

हल्के वाहनों के आवागमन हेतु यातायात व्यवस्थाः-
1- क्लब चौराहा (पी.डब्लू.डी. चौराहा) से अल्लाहब्क्श चौराहा तक एवं अल्लाह बक्श चौराहे से क्लब चौराहा (पी.डब्लू.डी. चौराहा) से एकलब्य स्टेडियम के सामने समस्त प्रकार के छोटे / बडे वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
2- ग्वालियर रोड़ की ओर से आने वाले हल्के (चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया वाहन सोलंकी मार्केट चौराहा से डायवर्ट होकर टैंक चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
3- एम. जी. रोड़ प्रथम से सदर की ओर जाने वाले हल्के (चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया वाहन क्लब चौराहा (पी.डब्लू.डी. चौराहा) से जीपीओ चौराहा एवं तारघर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। 4- फतेहाबाद रोड़, शमशाबाद रोड़, यमुना किनारा रोड़ की ओर से आने वाले हल्के वाहन (चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया) क्लब चौराहा (पी.डब्लू.डी. चौराहा) होकर ग्वालियर रोड़ की ओर नहीं जा सकेंगे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Agra Round Table ART-279 celebrated Holi by making children happy…#agranews

आगरालीक्स…आगरा राउंड टेबल एआरटी—279 ने बच्चों के साथ मनाई होली. गिफ्ट पैक्स...

आगरा

Agra News: Raza Murad released the book of APGI Chairman Mahesh Chandra Sharma in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एपीजीआई के चेयरमैन महेशचंद्र शर्मा की पुस्तक का रजा मुराद...

आगरा

Obituaries Agra on 12th March 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News : Kangaroo Kids Pre School children visit Police Station & Fire Station in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के कंगारू किड्स प्रीस्कूल के नन्हें मुन्ने...

error: Content is protected !!