Sunday , 8 February 2026
Home आगरा Shocking figures: 15 died in road accidents in Agra in 7 days. Agra ranks third in deaths due to road accidents in UP…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Shocking figures: 15 died in road accidents in Agra in 7 days. Agra ranks third in deaths due to road accidents in UP…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क हादसों में 7 दिन में 15 की मौत. यूपी में सड़क हादसों से मौत में तीसरे नंबर पर आगरा. कैसे रुकें सड़क हादसे, आप भी बताएं

गुरुद्वारा गुरु का ताल पर आज दोपहर को हुए दर्दनाक सड़क​ हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है. दो ट्रकों के बीच में फंसे आटो के अंदर बैठे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई. वैसे आगरा में हर दिन एक्सीडेंट में किसी न किसी की मौत की खबर आ रही है. पिछले 7 दिन के अंदर ही आगरा में 15 से अधिक लोगों की मौत हुई है. हाल ही में एमजी रोड पर इमरजेंसी के सामने कार सवार तीन युवकों की मौत हुई थी तो वहीं खेरागढ़ में भी बाइक सवार तीन लोग एक्सीडेंट में काल के गाल में समा गए.

आगरा में हर साल 537 मौतें एक्सीडेंट में, यूपी में तीसरे नंबर पर आगरा
आगरा में हर साल औसतन 537 लोगों की मौतें एक्सीडेंट में हो रही है. ये आंकड़े कितने बड़े हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यूपी में आगरा सड़क हादसों में मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर कानपुर है जहां हर साल औसतन 600 लोगों की मौत होती है तो वहीं दूसरे नंबर पर प्रयागराज है जहां यह आंकड़ा 552 मौतों का है. यह आंकड़े तीन सालों के आधार पर जारी किए गए हैं. इन हादसों का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है.

जागरूकता अभियान चल रहे लेकिन नहीं रुक रहे हादसे
दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान के साथ अत्याधुनिक तकनीक का सहारा ले रहा है. एक्सप्रेस वे हों या फिर मुख्य मार्ग, हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. ई चालान किया जा रहा है. इसके बाद भी दुर्घटनाओं पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है.

Related Articles

आगरा

Agra News: A huge invitation rally for the Virat Hindu Sammelan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगी साध्वी प्रज्ञा...

आगरा

Agra Local News: Korean games and Drama are also attracting children and teenagers in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भी कोरियन गेम के दीवाने हो रहे बच्चे और टीन...

बिगलीक्स

Agra Local News: Agra police used AI for the first time to identify a woman who found died on the Yamuna Expressway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने पहली बार AI का किया प्रयोग. यमुना एक्सप्रेस पर...

बिगलीक्स

Agra local News: Officials review rising accidents on Yamuna Expressway…#agranws

आगरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस पर एक्सीडेंट पर एक्सीडेंट. कुछ दिन पहले बस में जलकर...

error: Content is protected !!