Election result 2023 live: Congress lead in MP, Counting start
Agra News: Royal Group Mahila Mandal Chhipitola celebrated Hariyali Teej…#agranews
आगरालीक्स…आगरा में छाने लगी हरियाली तीज की रौनक. सावन के गीतों पर झूला झूलीं महिलाएं.रॉयल ग्रुप महिला मंडल छीपीटोला ने मनाया हरियाली तीज
आगरा के छीपीटोला स्थित मेहर सिनेमा के पास डीपी रेस्टोरेंट में रॉयल ग्रुप महिला मंडल छीपीटोला की ओर से हरियाली तीज महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया| कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं ने णमोकार मंत्र का पाठ के साथ किया गया| इसके बाद सभी महिलाओं ने सावन के गीत हल्की फुल्की फुहार है, यह सावन की बहार है मंगल गीत गाएं गये | सभी महिलाएं हरे रंग के कपड़ों में एक साथ नजर आ रही थीं।

इसके बाद सभी के बीच तीज क्वीन,बेस्ट मेहंदी,बेस्ट मेकअप बेस्ट तम्बोला,डांसिंग और सिंगिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई| इस अवसर पर सभी महिलाएं बड़ी उत्साहित नजर आईं। इस मौके पर रेशी जैन,प्रियंका जैन,शैला जैन,सोनू जैन,बबिता जैन,शीतल जैन,राखी जैन बेबी जैन,सीमा जैन,आरती जैन, कल्पना जैन,दिशा जैन के साथ रॉयल वूमेन क्लब के सभी सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया|