आगरालीक्स…Agra News Dhanteras 2024 : आगरा में धनतेरस पर रात एक बजे तक बाजारों में भीड़, रिकॉर्ड बिक्री का अनुमान। जानें धनतेरस पर किस सेगमेंट में और कितने का कारोबार हुआ । ( Agra News : Rs 1000 crore to Rs 830 Crore business on Dhanteras 2024)
आगरा में धनतेरस पर मंगलवार शाम से ही बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी, रात 8 बजे के बाद बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं रही और खरीदारी का सिलसिला रात एक बजे तक चलता रहा।
सबसे ज्यादा बिक्री सोने चांदी की
धनतेरस पर सबसे ज्यादा बिक्री का अनुमान सोने चांदी सहित अन्य ज्वैलरी का हुआ है। धनतेरस पर लोगों ने महंगा सोना और चांदी होने के बाद भी खरीदारी की।
आटोमोबाइल इंडस्ट्री में धमाल, इलेक्ट्रिक वाहन बने पसंद
आटोमोबाइल इंडस्ट्री में भी जमकर खरीदारी हुई। कार के साथ ही टू व्हीलर की डिलीवरी ली गई। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन पहली पसंद बन गए। इनकी भी खूब बिक्री हुई।
इलेक्ट्रोनिक आइटम की भी बिक्री
धनतेरस पर इलेक्ट्रोनिक्स के आइटम की भी खूब बिक्री हुई। बाजार में खूब उत्पाद खरीदे गए। फ्रिज से लेकर वॉशिंग मशीन सहित प्रोडक्ट की खूब बिक्री हुई।
बर्तन की दुकानों पर रात तक भीड़
धनतेरस पर वर्तन की बिक्री सबसे अधिक होती है, इस बार भी रात तक बतर्नों की दुकानों पर भीड़ लगी रही।
मीडिया का अनुमान
अमर उजाला 935 करोड़ रुपये
दैनिक जागरण 830 करोड़
हिंदुूस्तान अरबों का कारोबार