आगरालीक्स… आगरा में 125 करोड़ की लागत से बनने वाले फ्लेटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 100 दिन के कार्य वाली सूची में शामिल किया है। इसके बनने से 60 से अधिक फैक्ट्री काम्प्लेक्स से संचालित हो सकेंगी, यह पांच एकड़ में बनेगा।

फैक्ट्रियों को एक काम्प्लेक्स में स्थापित करने के साथ ही खरीददार और विक्रेताओं को एक जगह पर एकत्रित करने के लिए फ्लेटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं। आगरा में प्रदूषण रहित फैक्ट्री स्थापित करने के लिए फाउंड्री नगर में पांच एकड़ जमीन चिन्हित की जा चुकी है लेकिन काम आगे नहीं बढ़ा है। मगर, अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्राथमिकता वाली योजनाओं की सूची तैयार की है, 100 दिन वाली प्राथमिकता में आगरा में प्रस्तावित फ्लेटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स भी है। उम्मीद है कि फ्लेटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स का काम जल्द शुरू हो जाएगा।
प्रदर्शनी स्थल से लेकर मीटिंग हॉल
फाउंड्री नगर में बनने जा रहे फ्लेटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स में करीब 60 फैक्ट्री संचालित हो सकेंगी। यहां प्रदर्शनी स्थल के साथ ही मीटिंग हॉल, कैंटीन, पार्किंग सहित अन्य संसाधन भी होंगे।
125 करोड़ से बनेगा चार मंजिला काम्प्लेक्स
फाउंड्री नगर में पांच एकड़ जमीन पर 125 करोड़ से चार मंजिला फ्लेटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इससे आगरा के उद्यमियों को बड़ी राहत मिलेगी।