आगरालीक्स… आगरा में दो दिन राहत के बाद गर्मी के लिए तैयार हो जाएं, चार दिन बाद दोबारा मौसम बदलेगा, जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में दो दिन बादल छाने, आंधी चलने और हल्की बूंदाबांदी होने से गर्मी से राहत मिली। लेकिन अब लू चलने के साथ तापमान भी बढ़ेगा, दिन का तापमान 44 डिग्री तक पहुंचेगा। जबकि सुबह का तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। शनिवार को भी सुबह से ही गर्मी हो गई है लोग गर्मी से परेशान हैं और तापमान भी बढ़ रहा है।
20 अप्रैल से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 अप्रैल तक लू चलेगी और तापमान बढ़ेगा। 20 अप्रैल से मौसम बदल जाएगा, बादल छा सकते हैं, इससे तापमान में कमी आएगी।
आईएमडी का अनुमान
16-Apr 25.0 42.0 Mainly Clear sky
17-Apr 26.0 43.0 Heat Wave
18-Apr 26.0 44.0 Heat Wave
19-Apr 26.0 44.0 Heat Wave
20-Apr 25.0 42.0 Partly cloudy sky
21-Apr 25.0 41.0 Partly cloudy sky