आगरालीक्स….Agra News: आगरा में कारोबारी और उनकी पत्नी को दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 59 लाख रुपये ट्रांसफर कराए, कारोबारी को वापस मिले 29 लाख रुपये, जानें किस तरह से रकम हुई वापस। ( Agra News: Rs 29 Lakh back in Businessman account, Digital arrest by cyber criminal#Agra )
आगरा के दयालबाग के रहने वाले डेयरी संचालक अशोक कपूर और उनकी पत्नी माधुरी को सीबीआई अधिकारी बनकर साइबर क्रिमनल ने 13 अक्टूबर को फोन किया। उनके एकाउंट में करोड़ों रुपये ट्रांसफर होने की बात कहते हुए जेल जाने का डर दिखाया और दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 59 लाख रुपये एकाउंट में ट्रांसफर करा दिए।
एक कॉल से वापस मिल गए 29 लाख रुपये
डेयरी संचालक अशोक कपूर ने साइबर ठगी की जानकारी होने पर साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल की। इसके बाद कारोबारी के एकाउंट से जिन एकाउंट में साइबर क्रिमनल ने पैसे ट्रांसफर कराए थे उन्हें फ्रीज कर दिया गया। इससे कारोबारी के खाते में 29 लाख रुपये वापस आ गए। जबकि 59 लाख में से कुछ रुपये एक के बाद एक कई एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए गए उन एकाउंट को भी फ्रीज कर दिया गया है और रकम वापस करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एडीसीपी सिटी आदित्य का कहना है कि किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर 1930 पर तुरंत संपर्क करें।