वृंदावनलीक्स…Mathura News: बेटे ने कारोबारी पिता को गोली मारी, इसके बाद खुद अपनी कनपटी पर गोली मार ली। दोनों की मौत, हैरान करने वाला प्रारंभिक कारण। ( Mathura News: Man open fire on Businessman Father than shot himself#Agra)
मथुरा के वृंदावन के गौरा नगर में 73 साल के सुरेश चंद्र अग्रवाल रहते हैं उनका दिनेश बीड़ी के नाम से कारोबार है। कारोबार कोलकाता और मथुरा के वृंदावन से संचालित होता है। उनके तीन बेटे हैं, सबसे बड़े बेटे दिनेश कोलकाता में रहकर काम संभालते हैं। जबकि छोटे बेटे नरेश और महेश वृंदावन से काम देखते हैं।
शराब पीने पर टोकने से हुआ विवाद, मारी गोली
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कारोबारी सुरेश चंद्र अग्रवाल के घर के पास ही बेटे 53 साल के नरेश का कार्यालय है। शुक्रवार रात नौ बजे सुरेश चंद्र अग्रवाल बेटे नरेश के कार्यालय में पहुंचे। उस समय नरेश कार्यालय में बैठकर शराब पी रहे थे, उन्होंने बेटे को शराब पीने पर टोका इसे लेकर विवाद हो गया। नरेश ने पिता सुरेश चंद्र अग्रवाल को गोली मार दी, गोली सीने में लगी इसके बाद अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवास सुनकर स्थानीय लोगों के साथ ही परिजन भी पहुंच गए, अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस जांच में जुटी है।