आगरालीक्स …Agra News: आगरा में बिजली विभाग ( डीवीवीएनएल) में 30 करोड़ का घोटाला, सुबूत मिटाने के लिए जलाईं पत्रावलियां, चार एसई और दो बाबुओं पर कार्रवाई। ( Agra News: Rs 30 Crore scam in DVVNL, SE & Two employee suspend)
आगरा में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड यानी डीवीवीएनएल के फतेहाबाद कार्यालय में साल 2023, 2024 और 2025 में टेंडर में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी। जांच में सामने आया कि कई टेंडर में टेंडर में 15 लाख रुपये दर्ज थे लेकिन उनमें 12 लाख की बढ़ोत्तरी कर दी गई, कई टेंडर डाले ही नहीं गए और काम करने के लिए अनुबंध कर लिया गया। तीन सदस्यीय जांच समिति में 30 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है।
चार एसआई और दो बाबुओं को किया गया निलंबित
इस मामले की जांच में शिविर सहायक नीरज पाठक ने फर्जीवाड़ा किया है। लेखाकार सतीश कुमार को भी दोषी पाया गया है। जांच में चार अधीक्षण अभियंता दोषी पाए गए हैं इसमें से वीके सिंह और अरविंद कुमार रिटायर हो चुके हैं जबकि डीएन प्रसाद पूर्व के मामले में निलंबित चल रहे हैं और एसई रविकांत मिश्र को निलंबित किया गया है। नीरज पाठक और सतीश कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी का कहना है कि दोषियों को निलंबित किया गया है, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।