Monday , 19 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Rs 50 crore will be spent on beautifying the roads of Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Rs 50 crore will be spent on beautifying the roads of Agra…#agranews

377

आगरालीक्स…आगरा के रोडों की सूरत संवारने और शहर को सुंदर बनाने के लिए खर्च होंगे 50 करोड़. जानें आपके क्षेत्र में किन मार्गों की बदलेगी सूरत.

आगरा अब स्वच्छ के साथ सुंदर भी दिखेगा। आगरा की सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा शहर के 15 से अधिक मार्गों पर सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह द्वारा 15 दिसंबर तक इन सभी कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार को महापौर ने लोहामंडी जोन कक्ष संख्या-75 भावना क्लार्क इन से सैक्टर-7 शिवालिक स्कूल मोड़ तक व होली पब्लिक स्कूल से हनुमान मंदिर तक इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा फर्श के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि आगरा को स्वच्छ के साथ सुंदर भी बनाना है। इस दिशा में शहर के विभिन्न मार्गों को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। 15 वें वित्त आयोग के तहत लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से शहर मार्गों को मॉडल रोड बनाया जाएगा। इससे शहर के मार्गों की सूरत बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि आगरा पर्यटन नगरी है। यहां पर देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते वक्त शहर के स्वच्छ और सुंदर होने का अहसास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों की नजरों में शहर की अच्छी छवि बनेगी और वह अपने साथ अच्छी यादों को ले जाएंगे।

जानें आपके क्षेत्र में किन मार्गों की बदलेगी सूरत
छत्ता जोन में कक्ष संख्या 58 व 60 में कालिंदी विहार सौ फुटा रोड स्थित 80 फुटा रोड पर इंडियन ग्रेनाइट एंड स्टोन के सामने कांशीराम आवास योजना तक सड़क के दोनों ओर सौंदर्यीकरण कार्य 2.85 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके साथ ही छत्ता जोन में कक्ष संख्या 50 व 67 के अंतर्गत रामबाग चौराहे से एत्माद्दौला होते हुए आंबेडकर पुल तक सड़क के दोनों ओर सौंदर्यीकरण कार्य 5.64 करोड़ रुपये की लागत से होगा। छत्ता जोन में कक्ष संख्या 53 के अंतर्गत ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-1 में पंछी पेठा स्टोर से हैरीटेज पब्लिक स्कूल तक सड़क के दोनों ओर साइड पटरी पर सौंदर्यीकरण कार्य 1.91 करोड़ रुपये की लागत से होगा। छत्ता जोन में कक्ष संख्या 50 के अंतर्गत आने वाले नुनिहाई पुलिस चौकी से रामबाग सब्जी मंडी तक सड़क के दोनों ओर साइड पटरी पर सौंदर्यीकरण कार्य 1.28 करोड़ रुपये की लागत से होगा।

लोहामंडी जोन के अंतर्गत मारुति स्टेट चौराहे से बोदला चौराहे तक मॉडल रोड़ बनाए जाने का अवशेष कार्य 1.50 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं, लोहामंडी जोन के अंतर्गत एसबीआई बैंक चौराहा राजामंडी रेलवे स्टेशन मार्ग तक मॉडल रोड बनाए जाने का कार्य 6.68 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। लोहामंडी जोन में कक्ष संख्या 75 के अंतर्गत भावना क्लार्क इन से सैक्टर-7 शिवालिक स्कूल मोड़ तक व होली पब्लिक स्कूल से हनुमान मंदिर तक इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वाा फर्श निर्माण कार्य 4.99 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके साथ ही लोहामंडी जोन के बोदला चौराहा से लोहामंडी होते हुए सेंट जोंस तक दोनों साइड इंटरलॉकिंग द्वारा साइड पटरी का कार्य 5.39 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

वहीं, हरीपर्वत जोन में सुल्तानगंज की पुलिया से शांति नगर मोड़ तक साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण कार्य 7.06 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। हरीपर्वत जोन में वाटर वर्क्स चौराहा से जीवनी मंडी चौराहा तक एवं वाटर वर्क्स शैल्टर होम से लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर तक साइड पटरी पर इंटलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण कार्य 1.3 करोड़ की लागत से किया जाएगा। हरीपर्वत जोन में एनएच-19 से केके नगर होते हुए आगरा डेरी व पीपी नगर होते हुए सैनी धर्मशाला तक नाली मरम्मत व साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, फुटपाथ व सौंदर्यीकरण कार्य 5.55 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किए जाएंगे। वहीं, हरीपर्वत जोन में एनएच-19 से बाईंपुर रोड़ से कल्पना स्टेशनरी की दुकान तक नाला मरम्मत व साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, फुटपाथ व सौंदर्यीकरण कार्य 4.86 करोड़ रुपये की लागत से किए जाएंगे। लोहामंडी जोन में बोदला चौराहे से लोहामंडी होते हुए सैंट जोंस तक रोड वाइडनिंग डिवाइडर आदि का कार्य 5.84 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

वहीं लोहामंडी जोन में कक्ष संख्या 90 के अंतर्गत आने वाले पश्चिमपुरी चौराहा से जोनल पार्क तक इंटरलॉकिंग द्वारा साइड पटरी का निर्माण कार्य 1.11 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं, लोहामंडी जोन में कक्ष संख्या 75 में जोनल ऑफिस से कारगिल चौराहे तक इंटरलॉकिंग द्वारा साइड पटरी का निर्माण कार्य 1.27 करोड़ की लागत से पूर्ण होगा

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Woman passenger died after bus hit container on Yamuna Expressway

मथुरालीक्स यमुना एक्सप्रेस वे पर बस आगे चल रहे कंटेनर में घुसी,...

बिगलीक्स

Temporary ban on blending sugarcane-based ethanol into petrol

नईदिल्लीलीक्स ….चीनी के बढ़ते रेट और उपलब्धता बनाए रखने के लिए गन्ने...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Minimum Temperature goes down in Agra

आगरालीक्स आगरा में अब सुबह के तापमान में आने लगी गिरावट, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 19th October 2026

आगरालीक्स… आगरा के न्यूजपेपरों का 19 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ फ्रांस,...

error: Content is protected !!