आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कैलाश मंदिर से बल्देव के लिए यमुना पर बनेगा पुल, 87 करोड़ से पुल के साथ ही एप्रोच रोड भी बनाया जाएगा। स्वीकृति मिली।
आगरा से बल्देव जाने के लिए खंदौली, सादाबाद और मथुरा होते हुए जाना पड़ता है, ऐसे में आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर से बल्देव के बीच यमुना पर पुल बनेगा, दो लेन का पुल 87 करोड़ से बनाया जाएगा, पुल बनाने के लिए स्वीकृति मिल गई है। इससे लोगों को आगरा से बल्देव के बीच जाने में समय नहीं लगेगा और दूरी भी कम हो जाएगी।
अछनेरा में बनेगा रेलवे ब्रिज
इसके साथ ही अछनेरा डुडावल मार्ग पर ईदगाह बांदीकुई रेल सेक्शन में रेलवे ओवरब्रिज बनेगा, इसके लिए मंजूरी मिल गई है, रेलवेब्रिज 58.90 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा।