आगरालीक्स ….आगरा में डीजे पर डांस के दौरान दुल्हन और दूल्हा पक्ष के बीच चले लाठी डंडे, दुल्हन के फूफा और मामा के खिलाफ कार्रवाई,
आगरा में खंदौली के पुरा गोवर्धन से जीवन नगर एत्माउददौला में शुक्रवार को बारात आई थी। प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा का मीडिया से कहना है कि रात में बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। डांस करते समय बाराती का हाथ घराती के लग गया। इससे विवाद शुरू हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी।

घरातियों ने लाठी डंडों से बारातियों को पीटा
मामला इतना बढ़ गया है कि घराती लाठी डंडे ले आए, उन्होंने बारातियों को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इससे अफरा तफरी मच गई। हंगामा बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंच गई।
दुल्हन के फूफा और मामा के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई
मारपीट में प्रशांत, आदित्य और रजत के चोटें आईं, बारातियों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुल्हन के फूफा और मामा के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की।
पंचायत के बाद पूरी हुई शादी की रस्में
उधर, मारपीट के बाद शादी की रस्में रोक दी गईं। बाराती भी लौट गए, शादी की रस्में कराने के लिए पंचायत हुई, काफी देर तक पंचायत चली। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ और शादी की रस्में पूरी कराई गई।