आगरालीक्स ….आगरा में दो दिन की राहत के बाद गर्मी के तेवर कड़क हो गए हैं, सुबह से ही गर्मी है और लू भी चल रही है। जानें कैसा रहेगा मौसम।
रविवार को आगरा में सुबह से ही गर्मी है और तापमान भी बढ़ने लगा है। सुबह का तापमान 23 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर में लू चलने से लोग परेशान हो रहे हैं, रविवार को भी दिन में लू चलेगी और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

20 अप्रैल तक लू
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अभी ऐसा ही मौसम रहेगा और 20 अप्रैल तक आगरा में लू चल सकती है, दोपहर का तापमान 44 डिग्री तक रह सकता है।
आईएमडी
17-Apr 23.0 43.0 Mainly Clear sky
18-Apr 25.0 43.0 Heat Wave
19-Apr 26.0 44.0 Heat Wave
20-Apr 26.0 44.0 Heat Wave
21-Apr 25.0 43.0 Mainly Clear sky
22-Apr 25.0 42.0 Mainly Clear sky