आगरालीक्स…दुखद, आगरा में छुट्टी पर आए सेना के जवान की दर्दनाक मौत. कूलर में पानी डालते समय लगा करंट…गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
आगरा में एक दुखद खबर सामने आई है. छुट्टी पर आए सेना के जवान की कूलर में पानी डालते समय करंट लगने से मौत हो गई. मंगलवार को गमगीन माहौल में जवान का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे. मामला थाना पिढोरा के गांव गुर्जा शिवलाल का है. यहां रहने वाले अनिल परिहार पुत्र रंजीत विहार सेना में जवान था और सिलीगुड़ी में पोस्टेड था. रविवार शाम को जवान छुट्टी पर घर आया था. रात के समय कूलर में पानी डालते समय करंट की चपेट में आ गए जिससे जवान की हालत गंभीर हो गई. परिजन जवान को लेकर आगरा एमएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जवान अपने पीछे अपनी पत्नी रानू और दो बच्चों को छोड़ गया. मंगलवार को गमगीन माहौल् में जवान का अंतिम संस्कार किया गया.