अलीगढ़लीक्स…अलीगढ़ का सीरियल किलर डॉक्टर, कई टैक्सी ड्राइवरों की हत्या कर मगरमच्छों को खिलाया. 125 से अधिक अवैध किडनी ट्रांसप्लांट किए…दिल्ली पुलिस ने पुजारी वेश में आश्रम से किया अरेस्ट
दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के दौसा स्थित एक आश्रम से सीरियर किलर डॉक्टर को अरेस्ट किया है. वह यहां पर पुजारी के वेश में छुपा हुआ था. मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला और आयुर्वेद चिकित्सक से अपराधी बना 67 वर्षीय देवेंद्र शर्मा को कई टैक्सी चालकों की हत्या के मामलों में दोषी ठहराया गया था. वह टैक्सी चालकों को बुलाता था और उनकी हत्या कर कासगंज के हजारा नजहर में मगरमच्छों को खिलाता था. इस पर अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट का भी आरेाप है.आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी
देवेंद्र शर्मा पर दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा में सात अलग—अलग मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. गुड़गांव की एक अदालत ने तो उसे मृत्युदंड भी दिया है. दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के पुलिस आयुक्त ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा में डिग्री धारक देवेंद्र शर्मा ने 2002 से 2004 के बीच कई टैक्सी और ट्रक चालकों की हत्या की थीजिसके आरोप में वह तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था.
मगरमच्छों को खिलाता था चालकों के शव
डीसीपी गौतम ने बताया कि देवेंद्र शर्मा अपने साथी के साथ फर्जी ट्रिप के लिए ड्राइवरों को बुलाते थे और साजिश के तहत उनकी हत्या कर उनके वाहनों को ग्रे मार्केट मं बेच देते थे. इसके बाद चालकों के शवों को मगरमच्छों की आबादी के लिए मशहूर कासगंज की हजारा नहर में फेंक दिया जाता था ताकि सभी सबूत मिटा दिए जाएं.
पुलिस आयुक्त ने बताया कि 1998 से 2004 के बीच देवेंद्र शर्मा अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट चलाने के लिए पहली बार कुख्यात हुआ था. उसने कई राज्यों में काम कर रहे डॉक्टरों और बिचौलियों की मदद से 125 से अधिक अवैध ट्रांसप्लांट की सुविधा देने की बात कबूल की थी. शर्मा को किडनी रैकेट और सीरियल किलिंग के मामलों में 2004 में अरेस्ट किया गया था. 2023 में वह पैरोल पर गया था और फरार हो गया.
राजस्थान से किया अरेस्ट
पुलिस ने बताया कि पैरोल से भागने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी. क्राइम ब्रांच उसकी तलाश में थी. अलीगढ़, दिल्ली, जयपुर, आगरा और प्रयागराज सहित कई शहरों में छह महीने तक चले अभियान के बाद टीम ने राजस्थान के दौसा के एक आश्रम से ट्रैक किया जहां वह झूठीपहचान के साथ एक आध्यात्मिक व्यक्ति के रूप में रह रहा था. पुलिस ने उसे वहां से अरेस्ट कर लिया है.