आगरालीक्स…दुखद खबर, घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम की करंट लगने से मौत.
आगरा के बसई अरेला थाना क्षेत्र के अरनोटा गांव में तीन साल के मासूम बच्चे की विद्युत ट्रांसफार्मर के खंभे की चपेट में आने से मौत हो गई. बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया हे. घटना आज शाम करीब पौने छह बजे की बताई गई है.
गांव के रहने वाले विजय का तीन साल का बेटा नीतेश घर के बाहर खेल रहा था. खेलते खेलते मासूम पास में ही लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के पास पहुंंच गया और उसके खंभे को छू लिया. इससे करंट लगने से बच्चा खंभे से चिपका रह गया. आसपास के लोगों की नजर पड़ी और जब तक वो उसे बचाने की कोशिश करते तब तक उसकी मौत् हो चुकी थी. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को लेकर जबरदस्त नाराजगी जताई.