आगरालीक्स …Agra News: एक मां की जुबानी, आगरा के सरकार हॉस्पिटल में डॉ. देवाशीष सरकार ने जटिल डिलीवरी कराई, जिस केस में गर्भाशय निकालने की सलाह दी गई थी उसमें गर्भाशय के साथ मूत्राशय को भी बचा दिया और एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। ( Agra News: Safe delivery in placenta previa percreta at Sarkar Nursing Home by Dr. Devashish Sarkar#Agra)
आगरा के सरकार हॉस्पिटल के निदेशक वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. देवाशीष सरकार जटिल सर्जरी के लिए आगरा और उसके आस पास के क्षेत्र में बड़ा नाम हैं। उन्होंने प्लेसेंटा प्रीविया परक्रीटा यानी जब प्लेसेंटा गर्भाशय की मांसपेशियों में होते हुए गर्भाशय से बाहर की तरफ निकलने लगता है, इस तरह के मामलों में डिलीवरी कराना मुश्किल होता है। ऐसे केस में पूरा गर्भाशय की निकाल दिया जाता है जिससे गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की जान बचाई जा सके लेकिन डॉ. देवाशीष सरकार ने गर्भाशय निकालने वाले ही डिलीवरी कराई और मूत्राशय को भी बचा दिया।

प्रसूता की जुबानी
मैं डॉ. देवाशीष सरकार और उनकी पूरी टीम की तहे दिल से आभारी हूँ। मुझे प्लेसेंटा प्रीविया परक्रेटा का केस था, जिसमें हर जगह मुझे गर्भाशय निकालने (hysterectomy) की सलाह दी गई थी। लेकिन सरकार अस्पताल की सक्षम टीम ने न केवल मेरा गर्भाशय और मूत्राशय सुरक्षित रखा, बल्कि अत्यधिक रक्तस्राव के बिना एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देने में भी मेरी मदद की।
इस जटिल परिस्थिति में उनके अनुभव और कौशल ने मुझे एक नया जीवन दिया। मैं और मेरा परिवार हमेशा उनके आभारी रहेंगे।