आगरालीक्स…Agra News: आगरा यमुना और नदी में डूबे तीन छात्र, दो छात्रों की मौत, एक की तलाश में चल रहा रेस्क्यू आपरेशन। ( Agra News: Three drown in Yamuna & River in Agra, Two died)
आगरा में सोमवार को दो हादसे हुए, पहला हादसा बटेश्वर में यमुना नदी पर हुआ। यहां शमसाबाद का रहने वाला 21 साल आईटीआई कर रहा छात्र यमुना में स्नान करने के लिए गया, छात्र यमुना में डूब गया उसकी तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।
नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत
दूसरा हादसा जगनेर के बरिगवां बुर्ज के पास से होकर किबाड़ नदी निकलती है। सोमवार सुबह गोविंदा और उसके जितिन साइकिल से घर से निकले थे, दोनों कक्षा 9 में पढ़ते हैं। किबाड़ नदी को पार करने के लिए रपट पर होकर जा रहे थे, इसी दौरान तेज बहाव में साइकिल सहित गोविंद और जतिन नदी में डूब गए। आस पास के ग्रामीण आ गए और कई घंटे तक छात्रों की तलाश में जुटे रहे। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद दोनों बच्चों को नदी से निकाल लिया गया उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। बच्चों की मौत से कोहराम मचा हुआ है।