आगरालीक्स…बाजार में आ चुके हैं ‘नए’ आम, 120 रूपये किलो है दाम, रंग पीला है पर नाम ‘सफेदा’, आप ही बताएं माजरा क्या है ?
आगरा में दशहरा, लंगड़ा, केसरी, तोतापुरी, चौंसा, हापुस समेत कई किस्म के आमों की आमद होती है, मगर यह अगले माह से शुरू होगी। हालांकि आगरा में आम आपको अब दिखना शुरू हो गए होंगे। यह सफेदा आम हैं। फिलहाल बाजार में कीमत 120 रूपये किलो है लेकिन आने वाले दिनों में कम हो जाएगी। अभी लोग इन्हें मैंगो शेक बनाने के लिए अधिक खरीद रहे हैं। इस बार मिठास भी है।
बल्केश्वर में हरी फ्रूट्स के हरी बताते हैं कि भारत में आम 300 से ज्यादा वैराइटी मौजूद हैं। हर आम की अपनी खासियत है। गर्मियों के मौसम में भी ये एक बार में मार्केट में नहीं आते, बल्कि गर्मी की प्रचंडता के साथ-साथ अलग-अलग की मिठास बढ़ती जाती है, तो उनके खाने का मौसम भी आता है। अगर आप अभी मार्केट में आम खरीदने जाएंगे तो आपको आंध्र प्रदेश का पॉपुलर सफेदा आम आराम से मिल जाएगा। वहीं अगर आपका मन लंगड़ा या दशहरी जैसे आम खाने का है, तब आपको थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि इनका सीजन आने में वक्त है।
प्रशांत ने मदिया कटरा पर इस सीजन में आम का नया काम शुरू किया है। उनका कहना है कि अभी आगरा में सफेदा आम ही आए हैं। इनकी कीमत 120 रूपये किलो है। कहीं—कहीं 100 रूपये में भी मिल जाएंगे। आम की बाकी वैराइटी मई से आना शुरू हो जाएंगी। इस बार आम की अच्छी पैदावार है। अभी जो सफेदा आम मार्केट में आया है उसमें मिठास भी अधिक है जो अच्छी बात है। लोग इसे मैंगो शेक बनाने और खाने के लिए खरीद रहे हैं।
स्वादिष्ट के साथ पौष्टिक भी
इसकी खासियत की बात करें तो सफेदा आम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होते हैं। वे विटामिन ए और सी, पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं जो पाचन में सुधार और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं।
कैसे करें सफेदा आम की पहचान
— इस आम की किस्म का छिलका कच्चा होने पर हरा होता है और पकने के बाद पीला हो जाता है।
— आमतौर पर यह अंडाकार या तिरछा होता है और इसके एक सिरे पर थोड़ा घुमावदार सिरा होता है।
— सफेदा आमों में एक विशिष्ट सुगंध भी होती है जो पकने के साथ अधिक तीव्र हो जाती है। — — मीठे स्वाद के साथ इन आमों का गूदा रसदार और रेशे रहित होता है।
— यह अल्फांसो या लंगड़ा जैसी अन्य किस्मों की तुलना में मध्यम आकार के होते हैं
- 23 april news agra
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Safeda mango is now available in every corner of Agra
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- know the price and specialty of this mango...#agra
- mango agra
- mango season agra
- mangoes in agra
- safeda mangoes in agra