आगरालीक्स…आगरा में समाजवादी पार्टी की जिला और महानगर की राज्यकारिणी, कमेठी भंग. सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष सहित संगठन भी तत्काल प्रभाव से भंग करने के आदेश…
समाजवादी पाटी की ओर से आगरा में जला और महानगर कमेटी सहित सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. इस आदेश को समाजवादी पार्टी की ओर से अपने सभी सोशल मीडिया एकाउंटस पर भी साझा किया गया है. पढ़ें क्या है आदेशसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा समाजवादी पार्टी जिला आगरा एवं महानगर आगरा के राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, समस्त प्रकोष्ठों के राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा सदस्यगण, जिला आगरा के जिलाध्यक्ष तथा महानगर अध्यक्ष सहित जिला एवं महानगर कमेटी तथा समस्त प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष/महानगर अध्यक्ष सहित संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है.