आगरालीक्स…आगरा में हुआ समर्पण चैरिटेबल ट्रॉमा हॉस्पिटल का शुभारंभ. 70 संस्थाओं का हुआ सम्मान. जानिए हॉस्प्टिल में क्या—क्या हैं सुविधाएं और मरीजों व तीमारदारों को क्या मिलेंगी सहूलियतें
आगरा में 35 वर्षों से ब्लड बैंक के साथ ही डायलिसिस सेंटर, फिजियो थेरेपी सेंटर, डिजिटल एक्सरे सेंटर, फार्मेसी का सफलतापूर्वक संचालन के बाद आज शनिवार को समर्पण चैरिटेबल ट्रॉमा हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया है. हॉस्पिटल का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल द्वारा किया गया. इस दौरान 70 अन्य सहयोगी संस्थाओं का भी सम्मान किया गया. इस अवसर पर मेयर नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल सहित प्रमुख सेवी संस्था हेल्प आगरा, क्षेत्र बजाजा, सत्यमेव जयते की भी उपस्थिति रही.
समर्पण समिति अध्यक्ष अजय कंसल ने बताया कि हॉस्पिटल में सभी सुविधाओं के साथ चिकित्सीय सेवा लागत मूल्य पर दी जा रही है. हॉस्पिटल के आरंभ होने से आगरा ही नहीं आसपास के शहरों की जनता को भी रियायती दर पर चिकित्सीय सुविधा मिलेगी. हॉस्पिटल में कार्डियोथेरेसिस व वास्कुलर सर्जरी, न्यूरो व स्वाइन सर्जरी, आॅर्थो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ व सज्रन, गैस्ट्रोएटेरोलॉजी, मूत्र रोग विशेषज्ञ, श्वास व छाती रोग विशेषज्ञ, पेट व लिवर रोग विशेषज्ञ, लैपरोस्कोपी सर्जरी, प्लास्टिक व कॉस्मेटिक सर्जरी, पल्मीनरीव चैस्ट मेडीसिन, शिशु व नवजात रोग विशेषज्ञ, जनरल मेडिसिन, कैंसर रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया व नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ आदि की सुविधा दो मोडुलर ओटी के साथ उपलब्ध है.

ब्लड बैंक के निदेशक बृज मोहन अग्रवाल ने बताया कि समर्पण ब्लड बैंक को 70 संस्थाओं ने सहयोग किया गया. सभी संस्थाओं को स्मृति चिन्ह एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया और संस्थाओं के अध्यक्ष व अन्य को प्रशस्ति पत्र दिए गए.
हॉस्पिटल के निदेशक राकेश सुरेका ने बताया कि हॉस्पिटल में मरीजों को दवाइयां लागत मूल्य पर उपलब्ध करवाई जाएंगी. डिजिटल एक्सरे, पैथोलॉजी, सीटी, अल्ट्रा साउंड आदि की सुविधाएं भी रियायती दर पर होंगी. एक छत के नीचे सभी मेडिकल सुविधाएं यहां उपलब्ध होंगी. हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अपूर्वा जैन ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को न्यूनतम दर पर गुणवत्ता के साथ चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना ही समिति का उद्देश्य है. यहां आईसीयू सेवा मात्र 3500 रुपय्र प्रतिदिन, एसी जनरल वार्ड बैड शुल्क मात्र 800 रुपये एवं वैंटिलेटर सेवा मात्र तीन हजार रुपये प्रतिदिन जिसमें नर्सिंग शुल्क, ड्यूटी डाक्टर एवं पंप सेवाएं निशुल्क रहेंगी. सभी प्रकार के आपरेश भी रियायती दरों पर किए जा रहे हैं.
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष योगेश कंसल व संस्था सचिव अनिल अग्रवाल ने किया. कार्यक्रम उपरांत होली मिलन का आयोजन भी किया गया. पूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राम किशन अग्रवाल, आलोक अग्रवाल व सदस्य गोपाल गुप्ता, राकेश अग्रवाल, वीके गर्ग, प्रमोद अग्रवाल, रामनिवास अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल व संस्था के विष्णु कटारा, सीए विवेक अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, रोबिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे.