आगरालीक्स…आगरा में आज भी पनीर, घी, मिठाईयां, खोया एवं मेवा सहित 7 चीजों के नमूने जांच के लिए भेजे. 198 किग्रा सरसों का तेल जब्त किया. दिवाली पर मिलावट की आशंका.
दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है. रविवार को भी एफएसडीए की ओर से पनीर, घी, मिठाईयां, खोया एवं मेवा आदि खाद्य उत्पादों का जब्तीकरण, जांच हेतु नमूना संकलन की हुई कार्यवाही की गई. टीम ने विभिन्न दुकानों, प्रतिष्ठान,स्टोर आदि से नमूना संकलन एवं सीजर की कार्यवाही की और जांच को नमूने भेजे. प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नमूने फेल पर कड़ी कार्यवाही होगी.
एफएसडीए ने रविवार को सरसों का तेल, खोया, मिश्रित दूध, काबुली चना, राजमा, छेना की मिठाई, बर्फी आदि खाद्य उत्पादों का जांच हेतु नमूना संकलन किया गया जिनमें बांके बिहारी मिष्ठान भंडार रामबाग आगरा, मां कैला देवी ट्रेडर्स दिगनेर, स्वास्तिक राज डेरी आगरा विशंभर दयाल भगवान दास किराना स्टोर आगरा पर आदि उपरोक्त प्रतिष्ठानों से नमूना संकलन की कार्यवाही की गयी। इस दौरान मां कैला देवी ट्रेडर्स दिगनेर 198 किग्रा. सरसों का तेल मूल्य 30096/- जब्त किया गया।