आगरालीक्स…आगरा के जयपुर हाउस श्रीराम पार्क में लगा दीपावली आनंद मेला. दिवाली की खरीदारी के साथ मेले में बच्चों के लिए झूले व आकर्षक खेल, युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता
सिर्फ मस्ती और उमंग ही नहीं संस्कारों का भी मेला लगा था। शंखनाद की प्रतियोगिता ने जहां स्वस्थ रहने के साथ अपनी परम्पराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया वहीं स्वर्णिम भारत की थीम पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को उत्साह से भर दिया। कुछ एसा ही नजारा था संस्कार भारती, पश्चिम प्रताप, आगरा द्वारा जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में आयोजित दीपावली आनन्द मेंले में। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि केन्द्रीय पंचायती राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने गणेश, लक्ष्मी और सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मेले में बच्चों के लिए झूले व आकर्षक खेल, युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता और स्टाल तो वहीं महिलों और बुजुर्गों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम थे। देर रात तक दर्शकों ने मेले का आनन्द लिया। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
कल्पनाओं को मिली आकृति जिसमें भरे खुशियों के रंग
चित्र में रंग भरो प्रतियोगिता में 153 बच्चों ने भाग लिया तो मानों अपनी कल्पनाओं को उड़ान भरने का मौका मिल गया। तो वहीं मंच पर संगीत पर थिरकते युवाओं के कदम क नई उड़ान भरने का संदेश दे रहे थे। मेले में नीता गर्ग, मीना अग्रवाल और अनीता भार्गव रश्मि सिंह के संयोजन में स्वर्णिम भारत की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिनको कोरियोग्राफर पुरुषोत्तम मयूरा ने तैयार करवाया।