Monday , 10 August 2026
Home आगरा Agra News: ‘Sancharcha Social Foundation’ honored youth and social workers in Agra…#agranwes
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: ‘Sancharcha Social Foundation’ honored youth and social workers in Agra…#agranwes

244

आगरालीक्स…आगरा में संरचना सोशल फाउंडेशन के युवोत्सव और सम्मान समारोह में दिखा अनुभव और परिवर्तन का अनूठा संयोग

संरचना सोशल फाउंडेशन द्वारा बुधवार को विजय नगर कॉलोनी स्थित आगरा पब्लिक स्कूल सभागार में युवोत्सव और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अनुभव और परिवर्तन के सुखद संयोग को सबकी सराहना मिली। मुख्य अतिथि दर्शन लाल अरोड़ा ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। संरचना सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष अवनीश अरोड़ा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि युवाओं के जोश और बड़ों के होश से ही सफलता का कोष मिल सकता है। इस दौरान आगरा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से समारोह में चार चांद लगा दिए।

इन युवाओं को मिला सम्मान..
आगरा पब्लिक स्कूल और अन्य स्कूलों की 24 युवा प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य मेडल के साथ प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मेहंदी में अनम परवीन, कौम्या अग्रवाल और सुहानी वर्मा, रंगोली में परीतिका वर्मा, मृदुला गुप्ता और जतिन कुशवाह, कोलाज में तनिष्का अग्रवाल, अंशिका यादव और सानिया आर्य, स्टोरी राइटिंग में रिशिका चोपड़ा, सुरभि महाजन और अमानत कौर (क्लास 10), कनक शिवहरे, नव्या जैन, इरिन शिंजोमोन (क्लास 9), वैभवी जादौन, तेजल सिंह और अनन्या अग्रवाल (क्लास 8), मटकी सज्जा/दीप सज्जा जूनियर वर्ग में मानवी शर्मा, साइमा खान और अशिस्ती अग्रवाल तथा सीनियर वर्ग में तान्या अग्रवाल, तूलिका सिंह और संस्कार गर्ग क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर सम्मानित किए गए। साथ ही 150 युवाओं को भी सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इन्हें मिला उत्कर्ष अवार्ड..
समारोह में समाजसेवी दर्शन लाल अरोड़ा, आगरा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन महेश चंद शर्मा, महिला उद्यमी, समाजसेवी एवं सुप्रसिद्ध डाइटिशियन रेणुका डंग और टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में अग्रणी होटल ग्रांड के ओनर एवं साहित्यकार अरुण डंग को संरचना सोशल फाउंडेशन उत्कर्ष अवार्ड-2022 प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अवनीश अरोड़ा के योगदान को किया नमन..
समारोह में एपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत संरचना सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष अवनीश अरोड़ा को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन संस्था की उपाध्यक्ष डॉ. नीतू चौधरी ने किया।

यह भी रहे प्रमुख रूप से शामिल..
संरचना सोशल फाउंडेशन की संरक्षक डॉ. मधु भारद्वाज, सचिव सोनल मित्तल, सचिव (महिला सशक्तिकरण) शिपुल गुलाटी, सचिव (यूथ बिग्रेड) प्रतीक्षा शर्मा, सह सचिव (यूथ बिग्रेड) शिल्पा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकित मल्होत्रा, सह सचिव करन बत्रा, प्रधानाचार्य पूनम माहेश्वरी और रोहित कत्याल भी समारोह में प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Conclusion of the Katha Mahotsav at Agra’s Shri Mahakaleshwar Temple…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे कथा महोत्सव का विश्राम....

आगरा

Agra Metro: The metro will run from the Taj East Gate to ISBT in Agra this month; five new stations are ready…#agranews

आगरालीक्स… आगरा में ताज पूर्वी गेट से आईएसबीटी तक इसी महीने चलेगी...

आगरा

Agra News: Student dies after being shot with an airgun in Agra; FIR registered against five friends…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एयरगन से छात्र की हुई मौत. जांघ और प्राइवेट पार्ट...

आगरा

Agra News: Agra’s CDO held a meeting of the Aadhaar Monitoring Committee…#agranews

आगरालीक्स…आधार केंद्रों पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र आ रहे हैं तो उन्हें...

error: Content is protected !!