आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस मार्केट का चेहरा बदलेगा. संवारा जाएगा पूरा मार्केट और दूर होंगी ये समस्याएं…
नगर निगम और व्यापारियों के बीच संजय प्लेस के विकास को लेकर हुई चर्चा
आगरा के सबसे बड़े व्यापारिक स्थल संजय प्लेस में बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर आज नगर निगम आगरा और संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई। अपर नगरायुक्त (नगर निगम) सुरेन्द्र प्रसाद यादव आज प्रातः अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ संजय प्लेस पहुंचे, व्यापारियों के साथ मार्किट में सफाई, रोशनी, सीवर आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2022/06/agraleaks-patti-copy.jpg)
एसोसिएशन ने उत्साह के साथ अपर नगरायुक्त की इस पहल का स्वागत किया और एसोसिएशन स्तर पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक के बाद संजय प्लेस की अव्यवस्थाओं पर भ्रमण कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। आज की बैठक में नगर निगम के इंस्पेक्टर सुदेश यादव, सुपरवाइजर गुलशन कुमार, एसोसिएशन के सचिव हीरेन अग्रवाल, कम्प्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष आर एस सेंगर, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, सहसचिव अशोक जैन आदि उपस्थित रहे.