आगरालीक्स…आगरा में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में खाटू श्याम के दरबार में बहेगी भक्ति की रसधार. प्राचीन कैलाश मंदिर में हुआ पोस्टर का विमोचन
भजन गायक संजय दीप (श्याम दीवाने) करेंगे संकीर्तन
आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा सेक्टर 6 डी राजपूत टेंट हाउस के पास में भक्ति की रसधार बहेगी। अलौकिक श्रंगार में विराजमान खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए श्री श्याम मंगलवार को श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम प्राचीन कैलाश मंदिर पर किया गया प्राचीन कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी के सानिध्य में पोस्टर का विमोचन किया गया। विशिष्ट अतिथि श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने कहा कि ना होटल जायेगे ना डिस्को जायेगे नया साल सांवरिया के संग मनाएंगे।

दीपक सारस्वत,गब्बर राजपूत,अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 31 दिसंबर 2022 को श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव कि तैयारियां जोरो से चल रही है आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 6 डी ब्लॉक राजपूत टेंट के पास पर श्याम बाबा का भव्य दरबार के साथ अलौकिक श्रृंगार,अखंड ज्योति,पुष्प इत्रवर्षा और छप्पन भोग सजाया जायेगा. श्याम नाम की मेहंदी का उत्सव होगा। 31 दिसंबर 2022 को श्री श्याम संकीर्तन में ‘सांवरे की फ़ौज करेगी मौज’ संकीर्तन में भजन गायक दिल्ली संजय दीप अपने भजनो से श्याम बाबा को रिझाएंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्राचीन कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरी,श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा,दीपक सारस्वत, गब्बर राजपूत,अरुण श्रीवास्तव,नकुल सारस्वत, सागर गिरी,अमित दुबे,प्रेम बाबा, आदि उपस्थित थे