आगरालीक्स…कल से बुध देव कर रहे हैं मकर राशि में प्रवेश. इन चार राशियों को बिजनेस, कॅरियर में मिल सकती है सफलता
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह किसी राशि में गोचर करता है तो इसका प्रभाव यूं तो सभी राशियों में किसी न किसी रूप में पड़ता है लेकिन कुछ राशियों ऐसी होती हैं जिन्के लिए यह गोचर सकारात्म्क पहलू लेकर आता है और लाभ की संभावना होती है. बुद्धि के दाता बुध देव 28 दिसंबर से राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. वह मकर राशि में जाएंगे. इससे कई राशियों के जातकों का अच्छा समय शुरू हो सकता है. जानिए किन किन राशियों पर अच्छा होगा इसका प्रभाव

मेष राशि— बुध देव का मकर राशि में प्रवेश करना इस राशि के जातकों के लिए काफी फलदायी साबित हो सकता है. जातकों का समय कार्यस्थल पर अच्छा हो सकता है और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. इसके अलावा वित्त संबंधी क्षेत्रों से जुड़े जातकों को लाभ मिल सकता है.
वृषभ राशि — बुध देव इस राशि के जातकों की कुंडली में नौवें भाव में विराजमान होंगे. यह भाव काफी प्रभावशाली है और वृषभ राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. धर्म के प्रति झुकाव भी अधिक हो सकता है और पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.
कर्क राशि — बुध देव इस राशि के जातकों की कुंडली में सातवें भाव में रहेंगे. इससे इस राशि के जातकों का समय अच्छा हो सकता है. बिजनेस में सफलता मिल सकती है और मुनाफा मिल सकता है तथा व्यापार और बढ़ सकता है. विदेश जाने की भी संभावना है.
कन्या राशि — बुध देव का गोचर इस राशि के जातकों के कॅरियर में सफलता ला सकता है. जॉब करने वाले जातकों का समय अच्छा हो सकता है. नौकरी बदल भी सकती है और प्रमोशन भी हो सकता है. सहकर्मियों और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल सकता है.