आगरालीक्स….माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के मंडलीय मंत्री बने सत्यप्रकाश गुप्ता (गुड्डू). अचल बने महासभा के उपाध्यक्ष
माथुर वैश्य मंडलीय परिषद आगरा मंडल आगरा के मंडलीय मंत्री पर सत्यप्रकाश गुप्ता (गुड्डू) को मनोनीत किया गया है. विमल गुप्ता सर्राफ, पूर्व पार्षद और मंडलायध्यक्ष आगरा मंडल की ओर से उन्हें इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा महासभा के उपाध्यक्ष के रूप में अचल को नियुक्त किया गया है. उनके इस मनोनयन पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया है.