आगरालीक्स ….आगरा में सोमवार और मंगलवार किस बैंक की कौन सी ब्रांच बंद रहेंगी या खुलेंगी, दो दिन की नौ में से तीन बैंक एसोसिएशन की हड़ताल, एसबीआई की सभी ब्रांच खुलेंगी।
बैंककर्मियों की नौ यूनियन हैं। इसमें से तीन यूनियन यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के आहृवान पर 28 और 29 मार्च को हड़ताल पर रहेंगी। इन तीन यूनियन के स्टेट बैंक आफ इंडिया में कोई सदस्य नहीं है, इसलिए स्टेट बैंक आफ इंडिया की सोमवार और मंगलवार को सभी ब्रांच खुलेंगी। पीएनबी के अधिकांश कर्मचारी इन यूनियन के सदस्य हैं, इस लिहाज से पीएनबी में काम प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा किसी बैंक में कर्मचारी तो कई में सुपरवाइजर सदस्य हैं।

पता कर लें, बैंक खुली है या बंद
सोमवार और मंगलवार को आप जिस बैंक के ग्राहक हैं और जिस शाखा में आपका एकाउंट है वह बंद है या खुली इसका पता कर लें। हो सकता है कि आपकी बैंक खुली हो यह भी हो सकता है बैंक में कम कर्मचारी हों और बंद भी हो सकती है।
28 और 29 मार्च को हड़ताल
यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 28 और 29 मार्च को हड़ताल का आहृवाहन किया है। यूपीबीईयू के संयुक्त सजिला मंत्री शैलेंद्र झा का कहना है कि देश भर में श्रम संगठन दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे। बैंकों का निजीकरण न करने, ब्याजदरों में व्रदिृध, नई पेंशन बंद न करने सहित अन्य मांगों को लेकर बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे।