आगरालीक्स ….आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि रविवार को छुट्टी के दिन खुला हुआ है। आगरा के आंबेडकर विवि में 29 मार्च को 87 वां दीक्षांत समारोह है। विवि में समारोह की तैयारी चल रही है, छात्रों को उत्तरी और मेडल दिए जा रहे हैं। इसके चलते रविवार को भी विवि खोला गया है।

इस वर्ष दीक्षांत समारोह में पीएच.डी. के 28 डी.लिट का 01 और एम.फिल. के 49 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी और कुल 169 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए जाएंगे । आवासीय इकाई में अध्ययनरत अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण 27 मार्च 2022 की शाम तक किया जाएगा ।
ऐसे सभी विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह सभागार में अथवा उसके तत्काल बाद उसी दिन उनकी उपाधि प्रदान कर दी जाएगी ।
इस बार दीक्षांत समारोह में डी. लिट्. पीएच.डी. और एमफिल के सभी अभ्यर्थियों को दीक्षांत समारोह सभागार में ही उपाधियां प्रदान की जाएंगी । इसके लिए उन्हें अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा और अनुमति पत्र प्राप्त कर दीक्षांत समारोह में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना होगा ।
विद्यार्थियों और अतिथियों की संख्या अधिक होने की स्थिति में दीक्षांत समारोह के सजीव प्रसारण की व्यवस्था शिवाजी मंडपम के नीचे वाले सभागार में और आईईटी में की जाएगी ।
कल होगा दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास
दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास कल 28 मार्च को शाम 4:00 बजे किया जाएगा ।