आगरालीक्स…. आगरा में दर्दनाक हादसे, स्कूल बस ने बाइक को चपेट में लिया, दो साल के बेटे, दादी की मौत, एक अन्य हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत.
आगरा में शुक्रवार को सुबह दो अलग अलग जगह पर हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है।

मां और बेटे की मौत
आगरा के कोरई फतेहपुर सीकरी निवासी राहुल अपनी मां पूरन देवी और दो साल के बेटे को बाइक से लेकर जा रहे थे। सुबह अछनेरा क्षेत्र में सांधन रोड पर सामने से आ रही स्कूल बस ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार पूरन देवी और दो साल के बेटे की मौत हो गई। राहुल को गंभी हालत में भर्ती किया गया।
हादसे में दोस्तों की मौत
एक अन्य हादसा दक्षिणी बाईपास पर हुआ। शुक्रवार सुबह सदर के सेवला स्थित सरस्वती विहार निवासी अजय अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था। दक्षिणी बाईपास पर बाद के पुल के नीचे डंपर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में अजय और उसके दोस्त की मौत हो गई।