आगरालीक्स…गर्मी की वजह से आगरा के स्कूलों का समय बदला, जानें क्या है न्यू टाइमिंग, ये इंतजाम भी करने होंगे
आगरा के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। चिलचिलाती धूप और गर्मी को देखते हुए स्कूल अब सुबह 7 से दोपहर 12.30 बजे तक ही खुलेंगे। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के आदेश पर इस आशय की सूचना सभी स्कूलों को उपलब्ध करा दी गई है। इसके अनुसार 24 अप्रैल से ही सभी स्कूल उक्त समय पर खुलेंगे। इसके अलावा स्कूल प्रबंधनों को कक्षा में तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए करनी पंखे, कूलर, शीतल पेजयल आदि की व्यवस्था करनी होगी। खुले या बाहर धूप में कोई भी गतिविधि नहीं कराई जाएंगी।