आगरालीक्स ….( Agra Weather ) आगरा में तापमान बढ़ने के साथ लू, स्कूलों का समय भी बदला। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में बुधवार सुबह से तेज धूप निकल आई है, सुबह का तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप हो जाएगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचेगा।
तीन दिन चलेगी लू, स्कूलों का समय बदला
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में तीन दिन लू चलेगी, गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब सुबह सात से दोपहर 12.30 बजे तक ही स्कूल खुलेंगे।
आईएमडी का पूर्वानुमान
24-Apr 25.0 40.0 Mainly Clear sky
25-Apr 27.0 41.0 Heat Wave
26-Apr 27.0 42.0 Heat Wave
27-Apr 27.0 42.0 Heat Wave
28-Apr 26.0 41.0 Mainly Clear sky
29-Apr 26.0 41.0 Mainly Clear sky