आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों का समय बदला गया. बढ़ाया गया टाइम…आदेश जारी
आगरा में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों के समय में फिर से परिवर्तन किया गया है. विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। स्कूल में पठन-पाठन हेतु छात्र-छात्राएं प्रातः 7.30 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक उपस्थित रहेंगे तथा विद्यालय में प्रार्थना सभा / योगाभ्यास प्रातः 7.30 बजे से 07.40 बजे तक तथा मध्यावकाश प्रातः 10.00 बजे से 10.15 बजे तक होगा.
बेसिक शिक्षा की ओर से जारी किए आदेश में बताया गया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित जनपद आगरा के विद्यालयों का समय प्रातः 7.00 बजे से अपरान्ह 12.00 बजे तक किया गया था। जिलाधिकारी से वार्ता में दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि वर्तमान में अत्यधिक गर्मी एवं हीट वेब के दृष्टिगत ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारम्भ होने तक उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित जनपद आगरा के समस्त परिषदीय विद्यालयों के समय में पुनः परिवर्तन करते हुए विद्यालय प्रातः 7.30 बजे से अपरान्ह 01.30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। विद्यालय में पठन-पाठन हेतु छात्र-छात्राएं प्रातः 7.30 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक उपस्थित रहेंगे तथा विद्यालय में प्रार्थना सभा / योगाभ्यास प्रातः 7.30 बजे से 07.40 बजे तक तथा मध्यावकाश प्रातः 10.00 बजे से 10.15 बजे तक होगा। शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में प्रातः 7.30 बजे से अपरान्ह 1.30 बजे तक उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासकीय एवं अन्य कार्यों को पूर्ण करेंगे।