आगरालीक्स…आतंकी घटना को लेकर आगरा में आक्रोश और बढ़ा. सरकार से की एक्शन लेने की मांग. भारत विकास परिषद अमृतम शाखा, सिकंदरा बोदल डॉक्टर्स एसोसिएशन और आई सर्व खुशियों संस्था का झलका क्रोध..कैंडल मार्च निकाला, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च
सेक्टर सात आवास विकास कॉलोनी से सेंट्रल पार्क तक कैंडल मार्च के साथ ,रैली कैंडल मार्च समाप्त हुई। सिकंदरा बोदल डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर पंकज नगायच ने बताया कि आतंकवादियों और उनके पनाहगारों का समूल नष्ट करने का वक्त आ गया है।आस्तीन के सांपों को कुचलना होगा ,राष्ट्र रक्षा के लिए और सर्जिकल स्ट्राइक आवश्यक है। डॉ सीमा सिंह ,डा राजकुमार गुप्ता, डा मुकेश चौधरी, डा राजपुरोहित, डा ज्योति गर्ग, निरंजन सिंह ने अपने उद्गार प्रकट किए। ब्रज क्षेत्र चिकित्सा प्रकोष्ठ बीजेपी,शिव सेना आदि संगठनों ने रैली मैं भाग लिया।

जागो हिन्दू जागो नहीं तो भारत से बंगलादेश की तरह भगाए जाओगे
भारत माता के जयकारों संग मोदी जी तुम एक्शन लो, देश तुम्हारे साथ है, के जयकारे जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में गूंज रहे थे। दिल में निहत्थे हिन्दुओं के बहे खून का दर्द और आंखों में आतंक के विरोध में क्रोध झलक रहा था। भारत विकास परिषद अमृतम शाखा द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। शाखा के अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई)ने कहा कि हिन्दू अभी भी न जागा तो वह दिन दूर नहीं जब बंगला देश की तरह भारत से भी भगा दिए जाएंगे। देश के जयचंद्रो से भी सावधान रहने की जरूरत है। यह मोदी और योगी के नेतृत्व वाला दौर है। इसलिए पाकिस्तान होश में रहे। छेड़ा है तो भारत छोड़ेगा नहीं। संरक्षक उमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल व सचिव राजीव गोयल ने कहा कि देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए हिन्दुओं में एकजुटता होनी चाहिए। बांटकर काटने वाली राजनीति को समझे और एक दूसरे को सहयोग करें। कार्यक्रम संयोजक अजय शिवहरे कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने कहा कि देश भर ही नहीं दुनिया में पाकिस्तान की इस घिनौनी हरकत के प्रति रोष है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर तरुण शर्मा जी अंजना शिवहरे, दीपक भार्गव, संजीव गुप्ता, ज्योति मोहन जिन्दल, राजगिरी अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, गौरव बिंदल, सुदेश अग्रवाल, महेश गोयल, विमल शिवहरे, अशोक शेतलानी, श्रेष्ठ शिवहरे आदि शामिल थे।

आई सर्व खुशियों के पल” द्वारा निकाला कैंडल मार्च
वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक संस्था “आई सर्व खुशियों के पल” द्वारा शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह संस्था विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए कार्यरत है और सामाजिक व राष्ट्रहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाती है। देव नगर, खंदारी स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा रखी गई और देवनगर एवं निर्भय नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता दर्शाते हुए मोमबत्तियां जलाईं और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, “आतंकवाद के खिलाफ इस प्रकार की सामाजिक एकजुटता देश के लिए एक प्रेरणा है। वरिष्ठ नागरिकों का यह कदम युवाओं को भी प्रेरित करेगा। वरिष्ठ समाजसेवी राममोहन कपूर ने कहा कि इस आयु में भी राष्ट्र के लिए संवेदनशीलता और सक्रियता अत्यंत प्रशंसनीय है। यह समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य है।” वरिंदर मनचंदा ने कहा कि हम आतंक के इस कायरतापूर्ण कृत्य की निंदा करते हैं और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। समाज की चुप्पी अब टूटनी चाहिए।”