आगरालीक्स…आगरा में सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी. जानें कब तक स्कूल रहेंगे बंद
आगरा में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, हालांकि बुधवार को धूप निकलने से सर्दी से राहत मिल गई. अभी तक 8 जनवरी तक स्कूल बंद करने के आदेश थे लेकिन ऐसे में बुधवार से स्कूल खुलने के लिए स्कूलों से आदेश आने लगे. पेरेंट्स भी बच्चों को सर्दी में स्कूल भेजने से बच रहे थे.
11 जनवरी तक 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद
डीआईओएस चंद्रशेखर के अनुसार नर्सरी से कक्षा 12वीं तक सभी स्कूलों जिसमें सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड भी शामिल हैं, 9 से 11 जनवरी तक बंद रहेंगे. स्कूलों में शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा. स्कूलों में आनलाइन कक्षाएं संचालित की जा सकेंगी. जिन स्कूलों में इंटर्नल परीक्षा और प्रेक्टिकल हैं, उन्हें अपनी तिथि में बदलाव करना होगा.
13 को लोहड़ी और 14 को मकर संक्रांति
11 जनवरी तक कक्षा 12 वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। 12 जनवरी को रविवार है। इसके बाद 13 जनवरी को लोहड़ी है और 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। कुछ स्कूल 13 और 14 जनवरी को भी बंद रह सकते हैं। ऐसे में कक्षा 12 वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल 15 जनवरी से ही खुलेंगे।
स्कूलों में आनलाइन कक्षाएं
सर्दियों में स्कूलों की छुटटी के चलते कई स्कूलों ने आनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। बच्चे घर पर आनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं।