Sunday , 3 May 2026
Home आगरा Agra News: ‘The Spice House-Masala Mathri Center’ opened in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: ‘The Spice House-Masala Mathri Center’ opened in Agra…#agranews

835

आगरालीक्स…आगरा में खुला ‘द स्पाइस हाउस—मसाला मठरी केंद्र’. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आकांक्षा समिति आगरा की पहल

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में संचालित आकांक्षा समिति आगरा द्वारा महिलाओं के स्वालंबन, आत्मनिर्भर तथा स्वरोजगार हेतु अभिनव पहल की गई है। समिति द्वारा “द स्पाइस हाउस,मसाला मठरी केंद्र (एमएमके) का लोकार्पण भागीरथी देवी मार्ग, निकट डॉ. आंबेडकर यूनिवर्सिटी खंदारी कैंपस आगरा का आज मंडलायुक्त तथा अध्यक्ष आकांक्षा समिति आगरा रितु माहेश्वरी व विशिष्ट अतिथि तथा उपाध्यक्ष आकांक्षा समिति विनीता पाटिल बंगारी ने फीता काट कर किया। मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा मसाला मठरी केंद्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उत्पाद भी खरीदे।

मंचीय उद्बोधन से पूर्व समिति द्वारा मंचासीन अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। उपाध्यक्ष आकांक्षा समिति आगरा विनीता पाटिल ने अपने संबोधन में आकांक्षा समिति उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष रश्मि सिंह तथा मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी का आभार प्रकट किया तथा द स्पाइस हाउस-मसाला मठरी केंद्र(एमएमके) की लखनऊ मसाला मठरी केंद्र की तरह अल्प अवधि में कार्य योजना, स्थापना तथा संचालन को मूर्तिरूप देने पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि द स्पाइस हाउस -मसाला मठरी केंद्र (एमएमके) आकांक्षा लखनऊ की तर्ज पर स्थापित किया गया है इसके लिए अक्टूबर 2024 में ही आकांक्षा समिति लखनऊ व आगरा के बीच एमओयू किया गया था। यहां उत्पादन,मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूटर, पैकेजिंग सभी कार्य संपन्न होगा जिससे महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे तथा इसके प्रॉफिट को बच्चों,बालिकाओं तथा महिलाओं के कल्याण हेतु लगाया जाएगा।

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अपने संबोधन में बताया कि इस केंद्र के शुरू होने से सबसे ज्यादा लाभ उन्हें मिलेगा जो ग्रामीण स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं हैं। वह इन उत्पादों को तैयार कर स्वयं को आर्थिक रूप से सक्षम बना सकेंगी। इस केंद्र पर अच्छे व नैचुरल उत्पाद उपलब्ध है। उन्होंने आकांक्षा समिति को बधाई देते हुए कहा कि मांग बढ़ने पर भविष्य में शहर में अन्य केन्द्र और शुरू किये जा सकते हैं। “द स्पाइस हाउस -मसाला मठरी केंद्र” (एमएमके) महिलाओं के स्वालंबन, स्वरोजगार ही नहीं,स्वास्थ्य व श्री-अन्न को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार श्री अन्न योजना चला रही है यह केंद्र उसका भी पूरक बनेगा,इस योजना ने देशवासियों का ध्यान मोटे अनाज और उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की ओर खींचा हैं, इस केंद्र पर श्री-अन्न से बने उत्पाद भी मिलेंगे। आगरा में महिलाओं के लिए ये एक अवसर की तरह है उन्होंने इसके आमजन में प्रचार प्रसार कराने तथा प्रभावी संचालन की बात कही।

मंडलायुक्त व अध्यक्ष आकांक्षा समिति रितु माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि “द स्पाइस हाउस -मसाला मठरी केंद्र” (एमएमके) आकांक्षा समिति आगरा की 35 वर्ष की यात्रा में मील का पत्थर है। आकांक्षा समिति आगरा प्रदेश में सबसे पुरानी तथा सर्वाधिक सक्रिय संस्था है, मंडलायुक्त महोदया ने आकांक्षा समिति आगरा के बारे में उसकी स्थापना, अभी तक संस्था द्वारा बच्चों, महिलाओं तथा बालिकाओं हेतु किए गए कार्य,भविष्य की कार्य योजना को बताते हुए कहा कि उल्लेखनीय है कि ‘आकांक्षा आगरा’ द्वारा विगत लगभग 25 वर्षों से बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु एक विद्यालय संचालित किया जाता है, हाल ही में आकांक्षा आगरा के 35 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विगत अक्टूबर माह में प्रेरणा योजना के अंतर्गत सैनिटरि नैपकिन की प्रोडक्शन यूनिट शुरू की गयी, जिसका उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाना एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है, यह योजना भी एक मील का पत्थर साबित हुई है,सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, स्वास्थ्य तथा महिलाओं के लिए रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस केंद्र पर लखनऊ मसाला मठरी केंद्र के लोकप्रिय उत्पादों के साथ ही आगरा में उत्पादित प्रोडक्ट भी उपलब्ध होंगे, मंडलायुक्त महोदया ने बताया कि ‘द स्पाइस हाउस मसाला मठरी केंद्र’जल्द ही स्वयं सहायता समूहों को साथ लेकर स्वयं की भी उत्पादन यूनिट की स्थापना की जाएगी जिससे महिलाओं को स्वालंबन स्वरोजगार मिलेगा तथा उन्होंने कहा कि ‘द स्पाइस हाउस-मसाला मठरी केंद्र’ की अन्य ब्रांच भी शहर के विभिन्न भागों में स्थापित की जाएंगी। मंडलायुक्त महोदया ने आकांक्षा समिति आगरा की सदस्यों का आह्वान करते हुए मंडलायुक्त महोदया ने कहा कि केंद्र की स्थापना आगरा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है इसका सफल संचालन करना बड़ी जिम्मेदारी का काम है उन्होंने सभी से पूर्ण मनोयोग से इसमें सहयोग देने, सफल बनाने तथा आकांक्षा आगरा द्वारा आगरा की महिलाओं के स्वास्थ्य,स्वालंबन, स्वरोजगार तथा कल्याण हेतु निरंतर इसी तरह प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, सचिव आकांक्षा आगरा सुभाषिनी पालीवाल, रीना खंडेलवाल, दीपा रावत, आंसू मित्तल, अपर्णा सहित आकांक्षा आगरा की सभी सदस्यगण मौजूद रहीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Srimad Bhagwat Katha of Shri Mankameshwar Math in Agra in the month of Purushottam…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में श्री मनःकामेश्वर मठ की श्रीमद्भागवत कथा पुरुषोत्तम मास में. 17...

आगरा

Agra Live News: Weather changed in Agra. Rain and hail accompanied the Agra Dehat…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदला. देहात क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले तो...

आगराएजुकेशन

Agra Live News: NEET UG Exam Concludes Peacefully at 21 Centers in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के 21 केंद्रों पर हुई नीट यूजी परीक्षा. 9779 अभ्यर्थियों ने...

आगरा

Agra Live News: Four couples tied the knot with great pomp and show in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक साथ विवाह बंधन में बंधे चार जोड़े, नाचते गाते...

error: Content is protected !!