आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों की फिर बढ़ी छुट्टियां. अब इस तारीख तक स्कूलों के बंद रहने के आदेश जारी.
आगरा में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के कारण एक बार फिर से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के तहत कक्षा 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां 10 जनवरी तक के लिए कर दी गई हैं. 11 जनवरी को रविवार होने के कारण अब स्कूल 12 जनवरी को ही खुल सकते हैं. अगर 12 जनवरी तक भी मौसम में गलनभरी सर्दी रहती है तो आगे भी छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं. बता दें कि 29 दिसंबर से स्कूल बंद हैं. पहले एक जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश थे लेकिन भीषण ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियां लगातार बढ़ रही है. अभी तक 8 जनवरी तक कक्षा 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टियों के आदेश थे.

आगरा में कोल्ड डे कंडीशन बरकरार
आगरा में गलनभरी सर्दी के कारण कोल्ड डे कंडीशन बरकरार है. गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा जो कि बूंद बनकर गिरता रहा. इससे ठंड और ज्यादा बढ़ गई लेकिन 12 बजे के बाद मौसम बदला और हल्की धूप निकली. इसके बाद धूप से थोड़ी बहुत राहत मिली है.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेलिसयस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा. आने वाले 12 जनवरी तक गलनभरी सर्दी बरकरार रह सकती है.