आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आ रहे हैं. प्रशासन ने की तैयारियां. जानें डिप्टी सीएम के आगमन का पूरा कार्यक्रम
प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को आगरा आ रहे हैं. वह फतेहाबाद की ग्राम पंचायत पैंतीखेड़ा में जन चौपाल में भाग लेंगे. इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू की है. डीएम ने भी आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियां का जायजा लिया.निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, मंच व्यवस्था, बैठने की क्षमता, ध्वनि प्रणाली, पेयजल की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग ,पार्किंग व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन के समन्वय आदि के संबंध में समीक्षा कर निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी जरूरी व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण करें. विशेष रूप से साफ-सफाई, पंडाल की मजबूती, पेयजल, शौचालय की स्वच्छता तथा ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाये.
डिप्टी सीएम के आगमन का कार्यक्रम

इस अवसर पर विधायक छोटेलाल वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रशांत पौनिया, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, एसडीएम फतेहाबाद आईएएस स्वाति शर्मा, पीडी डीआरडीए रेनू कुमारी, डीसी मनरेगा रामायण सिंह यादव, डीसी एनआरएलएम राजन राय, समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति,डीपीआरओ मनीष कुमार,),खंड विकास अधिकारी फतेहाबाद, सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।