आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों की छुट्टियों का आदेश आया. नये साल का पहला दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा…
आगरा में कड़ाके की सर्दी के बीच सभी स्कूलों को 2 जनवरी को भी बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. चार दिन पहले सीएम योगी ने 1 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए थे लेकिन कड़ाके की ठंड पड़ने और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को 2 जनवरी बंद रखने के लिए कहा गया है.
नये साल के पहले दिन सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा कर रख दी है. सुबह से ही आगरा के आसमान में बादलों का डेरा लगा रहा. इससे सर्दी तो बढ़ी ही साथ ही दोपहर बाद से बूंदाबांदी वाला जैसा मौसम हो गया है. शाम तक बारिश की फुहारे पड़ती रहीं. आगरा में मौसम विभाग ने 4 जनवरी तक कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के आसार जताए हैं. सर्दी के कारण रेल यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ पड़ा है. कई गाड़ियां 4 से 5 घंटे तक देरी से चल रही हैं. इसके कारण यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर समय बिताना पड़ रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा जो कि इस सीजन का सबसे ठंडा दिन है. वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा है. बुधवार को भी पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं.
