आगरालीक्स…. आगरा में हड़ताल में पहले दिन 150 करोड़ रुपये का लेनदेन अटका, आज दूसरे दिन भी बैंक, रोडवेज, रेलवे, बिजली विभाग के कामगारों की देशव्यापी हड़ताल, कुछ बैंक खुली।
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कामगार संगठन दूसरे दिन आज 29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल पर हैं। इससे बैंक, रक्षा, रेलवे, रोडवेज और बिजली आपूर्ति पर असर पड़ सकता है। आगरा में पहले दिन की हड़ताल से बैंक बंद रहने से 150 करोड़ का लेनदेन अटक गया।

एसबीआई की सभी ब्रांच खुल रहीं
बैंककर्मियों की नौ यूनियन हैं। इसमें से तीन यूनियन यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के आहृवान पर 29 मार्च को हड़ताल है। इन तीन यूनियन के स्टेट बैंक आफ इंडिया में कोई सदस्य नहीं है, इसलिए स्टेट बैंक आफ इंडिया की सोमवार और मंगलवार को सभी ब्रांच खुलेंगी। पीएनबी के अधिकांश कर्मचारी इन यूनियन के सदस्य हैं, इस लिहाज से पीएनबी में काम प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा किसी बैंक में कर्मचारी तो कई में सुपरवाइजर सदस्य हैं।