Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Second meeting of G20 in Agra in August. Shop houses will change color from new end on VIP route…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Second meeting of G20 in Agra in August. Shop houses will change color from new end on VIP route…#agranews

120

आगरालीक्स…आगरा में जी20 की दूसरी बैठक अगस्त में. नये सिरे से दुकान मकान के बदलेंगे रंग. इस बार ऐसा दिखेगा जी20 मार्ग

अगस्त में प्रस्तावित जी20 मेहमानों के आगमन को लेकर आज जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जी-20 समिट के प्रस्तावित मार्ग पर अवस्थित पेठा व्यवसायियों और खाली भूखण्ड स्वामियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट से रमांडा होटल तक खाली प्लाटों के स्वामियों को बाउण्ड्रीवॉल बनाने के निर्देश दिये तथा पेठा व्यवसायियों को उनके दुकानों पर लगे साईनेज बोर्ड को प्रस्तावित आकार व रंग में करने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि मुख्य मार्गों पर जहाँ प्राधिकरण द्वारा किसी रंग योजना अथवा उसके लिये अन्य विशिष्टियों के अनुसार साम्यता सुनिश्चित करना आवश्यक समझें, ऐसा करना आवश्यक एवं अपरिहार्य समझा जायेगा। इन मार्गों पर पूर्णत गैर-आवासीय प्रयोजनों हेतु अध्यासित अथवा आंशिक रूप से आवासीय और आंशिक रूप से गैर आवासीय प्रयोजनों हेतु अध्यासित भवनों के अग्र भाग की मरम्मत/सफेदी, रंगाई अथवा पेंट कराने का कार्य प्राधिकरण द्वारा निर्धारित रंग योजना एवं अन्य विशिष्टियों के अनुरूप अनुमन्य होगा। जोकि अध्यासियों द्वारा अपनी लागत से कराया जायेगा।

प्राधिकरण द्वारा आगरा शहर के चिन्हित प्रमुख मार्गों यथा- अजीत नगर गेट से ईदगाह बस स्टैण्ड क्रॉसिंग तक भवन का कलर टेराकोटा/सफेद, भवन/दुकान की शटर का कलर सफेद, साइनेज बोर्ड के बेस का कलर टेराकोटा, फॉन्ट एवं फॉन्ट कलर हिन्दी/अंग्रेजी वॉर्म सफेद तथा चौड़ाई 03 फीट निर्धारित रहेगी। साथ ही आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट (ट्राईडेंट होटल) से ताजमहल पूर्वी गेट तक एवं सेल्फी प्वाइंट से आगरा चौपाटी तक एवं ताजमहल पूर्वी गेट से ताजमहल पश्चिम गेट तक तथा आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट से रमांडा होटल तक भवन का कलर टेराकोटा/सफेद, भवन/दुकान की शटर का कलर सफेद, साइनेज बोर्ड के बेस का कलर टेराकोटा, फान्ट एवं फॉन्ट एवं फॉन्ट कलर हिन्दी/अंग्रेजी वॉर्म सफेद तथा चौड़ाई 03 फीट निर्धारित कर कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) अंजनी कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त सुरेन्द्र कुमार यादव, अपर सिटी मजिस्ट्रेट ऋषि राव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं पेठा व्यवसायी उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!