Friday , 16 January 2026
Home आगरा Agra News: Secret Navratri ritual completed with Purnahuti and Kanya Puja in Sitaram temple of Agra
आगरा

Agra News: Secret Navratri ritual completed with Purnahuti and Kanya Puja in Sitaram temple of Agra

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में पूर्णाहुति और कन्या पूजन संग गुप्त नवरात्र अनुष्ठान संपन्न. दस दिनों तक अनवरत दी गयी मां बगलामुखी के हवन में आहुतियां

मां पीतांबरा सेवा समिति द्वारा वजीरपुरा स्थित सीताराम मंदिर में गुप्त नवरात्र के उपलक्ष्य में चले विशेष अनुष्ठान का समापन पूर्णाहुति एवं कन्या पूजन संग हुआ। शुक्रवार को दस महाविद्या के रूप में दस कन्याओं का पूजन महंत अनंत उपाध्याय एवं पंडित मुकेश शर्मा के मार्गदर्शन में भक्तों ने किया।

महंत अनंत उपाध्याय ने बताया कि गुप्त नवरात्र वर्ष में दो बार माघ और आषाढ़ मास में आते हैं। जो जगत माता के उपासक हैं उनके लिए गुप्त नवरात्र विशेष कल्याणकारी होते हैं। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी से लगातार नौ दिनों तक साधकों ने मंदिर में रात्रि साधना एवं हवन किया। शुक्रवार को दशमी तिथि पर साधना को कन्या पूजन संग पूर्ण किया गया। दिवस विशेष पर मंदिर परिसर में विराजित मां पीताम्बरा का भव्य और दिव्य श्रंगार किया गया। इस अवसर पर नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, डॉ संजीव नेहरू, निशि नेहरू, हनी, संदीप अग्रवाल, प्रभा, सलोनी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

आगरा

Agra Local News: Dr. Mukesh Chauhan, a solo rider from Agra, started the journey of Shri Ram Van Gaman Path….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सोलो राइडर डा. मुकेश चौहान अयोध्या से लंका तक की...

आगरा

Agra Local News: A young man learning to drive drowned in a pond along with his car, rescued by villagers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कार चलाने सीख रहे युवक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : kids flock back to the school in Agra

आगरालीक्स…’ठंड जारी—छुट्टियां खत्म’, 15 दिन बाद स्कूल खुले मगर पहले सन्नाटा पसरा...

आगरा

Obituaries of Agra on 16th January 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!